Bankipur By-Election Result: प्रशांत किशोर को CM सम्राट चौधरी ने दी जीत की बधाई…कही ये बात; PK का भी बयान आया सामने-Video

August 3, 2026 by No Comments

Share News

Bankipur By-Election Result: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ चुके हैं और जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर (पीके) ने 19246 वोटों से जीत हासिल कर ली है. उन्हें 63946 वोट प्राप्त हुए हैं और दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा रहे जिनको 44700 वोट मिले हैं, तो राजद के उम्मीदवार को 14241 वोट प्राप्त हुए हैं.

सोशल मीडिया से लेकर हर जगह पर प्रशांत किशोर को बधाई दी जा रही है तो इसी बीच बिहार सीएम सम्राट चौधरी का भी बयान सामने आया है और उन्होंने भी प्रशांत किशोर को जीत की बधाई दी है और कहा है कि जनता के फैसले का सम्मान करते हैं. तो दूसरी ओर प्रशांत की जीत के बाद बिहार से लेकर दिल्ली तक की राजनीति गरमा गई है.

सम्राट चौधरी

बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत के बाद सम्राट चौधरी का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता ने जनसुराज को चुना है. वह आगे बोले कि मैं जनता के इस निर्णय का सम्मान करते हुए श्री प्रशांत किशोर जी को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई देता हूं.

क्या बोले पीके?

बांकीपुर उपचुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद प्रशांत किशोर का बयान सामने आय़ा है. उन्होंने कहा है कि इस जीत के बाद हमारी पहली प्राथमिकता बांकीपुर के लोगों के आशीर्वाद और भरोसे का सम्मान करना है. वह आगे बोले कि बांकीपुर को बेहतर बनाने के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि आपको अगले दो-तीन महीनों में वे बदलाव दिखने लगेंगे। साथ ही वह ये भी बोले कि वह बड़े-बड़े वादे नहीं करना चाहते. उनके विधायक बन जाने के बाद बांकीपुर बेंगलुरु नहीं बन जाएगा, लेकिन अगले दो-तीन महीनों में यहां पर बहुत कुछ सुधार देखने को मिलेगा. बता दें कि प्रशांत किशोर पीएम मोदी के रणनीतिकार रह चुके हैं.

ये भी पढ़ें-Gen Z Gestures and Slang: Gen Z की उंगलियों के वो इशारे…क्या कहते हैं?