Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर बने ये शुभ योग…इन 4 राशि वाले जातकों पर बरसेगी माता सरस्वती के साथ लक्ष्मी जी की भी कृपा

January 22, 2026 by No Comments

Share News

Basant Panchami 2026: ऋतुराज बसंत के आगमन की सूचने देने वाला पर्व बसंत पंचमी इस बार 23 जनवरी को यानी कल पड़ रहा है. माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को यह त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है. यह त्योहार माता सरस्वती की पूजा करने के साथ ही भगवान विष्णु की पूजा के लिए भी जाना जाता है. तो वहीं बसंत को सभी ऋतुओं का राजा माना जाता है. इस वजह से भी ये त्योहार काफी खास हो जाता है. इसी दिन होलिका दहन के लिए डंडे गड़ जाते है तो वहीं मथुरा-वृंदावन में 40 दिन का होली उत्सव भी शुरू हो जाता है.

पंचांग के अनुसार, माघ शुक्ल पंचमी तिथि 23 जनवरी को सुबह 02:28 से लग रही है जो कि 24 जनवरी को सुबह 01:46 तक है. आचार्य सुशील कृष्ण शास्त्री बताते हैं कि इस बार वसंत पंचमी पर कई शुभ योग एक साथ बन रहे हैं. वह कहते हैं कि मकर राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का संयोग तो बन ही रहा है साथ ही मकर में ही सूर्य और शुक्र की भी युति से शुक्रादित्य योग बना है.

मकर में बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग है और मकर में ही 4 बड़े ग्रहों सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र के होने चतुर्ग्रही योग भी बन रहा है. माना जा रहा है कि बसंत पंचमी पर बनने वाले ये सभी योग 4 राशि वाले जातकों के लिए बहुत ही शुभ फलदायी है. यानी इन पर न केवल सरस्वती जी बल्कि लक्ष्मी जी की भी कृपा बनेगी. साल भर धन का आवागमन बना रहेगा और घर में भी सुख रहेगा.

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए बसंत पंचमी पर बनने वाले राजयोग शुभ फलदायी होगा. ज्ञान और आध्यात्मिक शक्ति में बढ़ोत्तरी होगी तो वहीं अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षी की तैयारी कर रहे हैं तो कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी की संभावना है. बस बसंत पंचमी पर विधि-विधान से माता सरस्वती की पूजा करें. प्रॉपर्टी से धन लाभ के संकेत भी मिल रहे हैं. पिता से पूछकर ही इस दिन कोई बड़ा काम या फैसला करें.

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातक माता सरस्वती की पूरी एकाग्रता के साथ पूजा करें. इससे आपके वाणी का प्रभाव बढ़ेगा और लोग आपसे प्रभावित होंगे. आप सही फैसले करने में सक्षम होंगे तो वही मानसिक क्षमता में भी विकास होगा. अगर आप कोई बिजनेस करते हैं तो यह दिन शुभ फलदायी है. पुराने जो भी काम अटके हैं वो भी बनेंगे. तो वहीं जो लोग कला, साहित्य, लेखन के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए पूरे साल बसंत पचंमी का सकारात्मक प्रभाव रहेगा. अगर आपको किसी तरह का तनाव है तो आप स्वस्थ्य मानसिकता के साथ माता सरस्वती की पूजा करें और योग आदि करें.

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों को इस साल धन का अच्छा लाभ मिल सकता है. क्योंकि इस दिन अचानक धन लाभ का योग बन रहा है. यानी अगर कहीं पैसा फंसा है तो वापस मिलने की सम्भावना है. इनकम के नए रास्ते भी खुलेंगे यानी आप किसी नए कार्य की ओर कदम बढ़ाएंगे. इस दिन आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. किसी परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो समय अनुकूल है, सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए ये बसंत पंचमी काफी खास होने वाली है क्योंकि इस दिन की गई पूजा पूरे साल लाभ ही लाभ देगी. बस आपको करना ये है कि आप जो भी काम कर रहे हैं उसे पूरे मन से करते रहें और मेहनत से पीछे न हटें क्योंकि आपको नई जॉब या सरकारी नौकरी का योग बन रहा है. इसलिए अगर किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो पूरे मन से जुट जाएं. तो वहीं जो लोग नया प्रोजेक्ट, प्लान, बिजनेस आदि की शुरुआत करने की इच्छा रखते हैं उनके लिए भी ये समय पूरी तरह से ठीक चल रहा है. इसलिए पूरे मन से आप जो कार्य करेंगे, उसमें सफलता जरूर मिलेगी. आपके ज्ञान और आध्यामिक शक्ति में वृद्धि होने की सम्भावना है तो वही इस दिन आपको गुरु का सानिध्य प्राप्त होगा.

DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। किसी भी धार्मिक कार्य को करते वक्त मन को एकाग्र अवश्य रखें। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।

ये भी पढ़ें-Basant Panchami: पढ़ाई में नहीं लगता मन…बसंत पंचमी पर इस विधि से पूजें माता सरस्वती को; पढ़ें कथा