Basic Shiksha: पदोन्नति या ब्लॉक ट्रांसफर?, क्या मिलेगा पहले, भ्रमिक शिक्षकों ने चलाया ट्विटर अभियान, जमकर दिए सरकार को ताने, देखें क्या-क्या लिखा

January 12, 2023 by No Comments

Share News

ब्लाक ट्रांसफर की बाट जोह रहे बेसिक शिक्षकों ने जब हाल ही में किसी समाचार पत्र में पढ़ा कि पहले पदोन्नति होगी और फिर ट्रांसफर तो सकते में आ गए, लेकिन दूसरे ही दिन उन्होंने पढ़ा कि पहले ट्रांसफर होगा और फिर पदोन्नति तो अब कन्फ्यूज की स्थिति में है, कि आखिर उन्हें सरकार पहले देगी क्या। इसी के साथ शिक्षक सरकार को एक और सवाल में घेर रही है और कह रही है कि सरकार भला ट्रांसफर देगी भी या नहीं बस यूं ही टहला रही है। इन सबको लेकर शिक्षक ने एक बार फिर से गुरुवार को ट्विटर अभियान चलाया है और सरकार से तारीख पर तारीख देने की अपनी प्रथा को बंद करने के लिए कहा है।

बता दें कि सालों से पिछड़े ब्लाकों में तैनात बेसिक शिक्षक करीब 7 साल से ट्रांसफर न होने के कारण आक्रोशित हैं, और योगी सरकार से जनपद के साथ ही ब्लाक ट्रांसफर की मांग कर रहे हैं। इस पूरे मामले में दिव्यांग व महिला शिक्षकों को सबसे ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों का कहना है कि वह पढ़ाने व विभाग के सारे नियम मानने को तैयार हैं, लेकिन विभाग व सरकार भी तो नियम पर चले और समय-समय पर ट्रांसफर करे, ताकि सभी शिक्षक के साथ समानता का व्यवहार हो सके।

यहां देखें ट्विटर पर क्या-क्या ताने दे रहे हैं शिक्षक