Benefits Of Bran Flour: टीबी जैसी गम्भीर बीमारियों से भी लड़ने की ताकत देता है चोकर वाला आटा, जानें इसके 5 फायदे, मोटापे पर भी रहेगा नियंत्रण

December 10, 2022 by No Comments

Share News

अक्सर ही लोग आटा चाल कर चोकर निकाल कर फेंक देते हैं और महीन-महीन आटे की रोटी बना लेते हैं, ताकि रोटियां दिखने में सुंदर लगे, लेकिन वो ये नहीं जानते कि हम आटे से चोकर को अलग करने के साथ ही अपने शरीर के साथ क्या-क्या खिलवाड़ कर रहे हैं। इस लेख में हमारे आयुर्वेदाचार्य रोहित यादव बता रहे हैं कि इस लेख को पढ़ने के बाद आप कभी भी चोकर को आटे से अलग नहीं करेंगे-

देखें क्या है चोकर वाले आटे के फायदे

शोधकर्ताओं के अनुसार चोकर खून में इम्यूनोग्लोब्यूलीन्स की मात्रा को बढ़ाता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार है। यह टीबी जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने की ताकत रखता है।

यह बवासीर, अपेंडिसाइटिस, बड़ी आंत एवं मलाशय के कैंसर से बचाता है और पेट साफ करने में काफी मददगार साबित होता है।

फाइबर से भरपूर होने के कारण चोकर युक्त आटे का प्रयोग पाचन संबंधी समस्याओं को दूर कर कब्ज की समस्या में भी लाभकारी होता है। यह आंतों में जमा मल भी निकालने में मदद करता है।

चोकर युक्त आटे का प्रयोग कोलेस्ट्रॉल को कम करने में अहम भूमिका निभाता है, अत: मोटापे एवं हार्ट के मरीजों के लिए चोकर युक्त आटे का प्रयोग बेहद फायदेमंद साबित होता है।

वजन कम करने की चाहत रखने वालों के लिए तो यह एक प्राकृतिक उपाय है, जो आपके बढ़ते वजन पर नियंत्रण रखने में कारगर साबित होता है।