Bhai Dooj 2022: भाई दूज पर बहन के घर भाई को अवश्य करना चाहिए भोजन, जानें भोजन में क्या खिलाना चाहिए बहन को, जिन भाईयों के न हो बहन, वो ये कार्य करें, पढ़ें कथा
भाई दूज स्पेशल। कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन भैया दूज (भाई दूज) का त्योहार मनाते हैं। इस दिन को यम द्वितीया भी कहते हैं। इस बार भाई दूज का पर्व 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक यह त्योहार गोवर्धन पूजा के दूसरे दिन मनाया जाता है। इस पर्व का प्रमुख लक्ष्य भाई-बहन के पावन सम्बंध तथा प्रेम भाव की स्थापना करना है।
बता दें कि सनातन धर्म अर्थात हिंदू समाज में भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक दो त्योहार मनाए जाते है। एक रक्षाबंधन और दूसरा भाई दूज। इसमें बहन भाई की लम्बी आयु की प्रार्थना करती है। इस दिन बहनें बेरी की पूजा की पूजा करती हैं और भाइयों के स्वस्थ्य तथा दीर्घायु होने की मंगलकामना करते हुए उन्हें तिलक लगाती हैं।
बहन के घर पर ये खाएं भाई
आचार्य सुशील कृष्ण शास्त्री बताते हैं कि इस दिन भाईयों को बहनों के घर पर भोजन जरूर करना चाहिए। इस दिन बहनों को चाहिए कि भाईयों को चावल जरूर खिलाएं। बहन चचेरी, ममेरी अथवा धर्म की, कोई भी हो सकती है। भाई भोजन करने के बाद बहनों को उपहार देते हैं। बता दें कि इसी दिन सूर्य तनया यमुना जी ने अपने भाई यमराज करो भी भोजन कराया था। इसीलिए इसे यम द्वितीया भी कहते हैं। इसीलिए इस दिन यमुना जी का विशेष पूजन भी किया जाता है।
अगर न हो बहन तो
अगर किसी भाई की बहन न हों तो वो गाय, नदी आदि स्त्रीत्व पदार्थ का ध्यान करके अथवा उसके समीप बैठकर भोजन करनी भी शुभ माना गया है।
पढ़ें प्रचलित कथा


DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। किसी भी धार्मिक कार्य को करते वक्त मन को एकाग्र अवश्य रखें। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)