Bhai Dooj Wishes: टीका करके दूज मनाऊँ…भाई दूज पर इन संदेशों से अपनों को कहें Happy Bhai Dooj
Bhai Dooj Wishes: दीवाली के बाद कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है. इस बार यह त्योहार कल यानी 23 अक्टूबर को पड़ रहा है. यह त्योहार रक्षाबंधन की तरह ही भाई-बहन के पवित्र स्नेह का प्रतीक माना गया है. तो आइए इस खास मौके पर अपनों को बधाई संदेश भेजकर इस त्योहार को और भी खास बना दें.
1- “पांच दिवस का ये त्यौहार,
लाता खुशियां अपरम्पार
धन समृद्धि और खुशहाली,
दो प्रभु मेरे भईया को बारम्बार।।”
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं
2- भाई दूज का ये त्योहार
मेरे भइया को दो प्रभु खुशियां अपार
टीका करके दूज मनाऊँ ,
भइया जीवे वर्ष हज़ार।।”

भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं
3- रोली,चंदन और मिठाई
घर-घर में खुशियां छाई
बहन तिलक करती भाई को
और देती खूब बधाई
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं
4-भैया दूज का पर्व है प्यारा
स्नेह-अनुराग का है दोनों का साथ
भाई-बहन के अटूट रिश्ते का दिखता नजारा

भाई दूज की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
5- भाई दूज पर बहन करती तेरे लिए प्रार्थना
रूठे जग सारा लेकिन न रूठे भइया हमारा
मिलती रहे भाई को हर कदम पर सफलता
भाई दूज की ढेरों बधाई
5-“दीप जलते रहें जगमगाते
रहें
हम आपको आप हमको
याद आते रहें
जब तक है जीवन यही
दुआ है हमारी
भाई मेरे तुम दीये की जैसे यूँ ही
जगमगाते रहो।”
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं
6-बहन-भाई के पवित्र प्यार को दर्शाता है भाई दूज
टीका-तिलक के साथ बहन भाई को देती है आशीर्वाद
कभी कोई कठिनाई न आए
यही प्रार्थना हर दम करती है बहना
Happy Bhai Dooj
7-भाई दूज पर बहन के घर भइया आएं
खुशियों की तमाम सौगातें लगाएं
बहन टीका करे तो भाई मुस्कुराएं
पैर छूकर खुब आशीर्वाद पाएं
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं
ये भी पढ़ें-Bhai Dooj-2025: यमराज की कृपा पाने के लिए भैया दूज पर करें ये काम…पढ़ें यमुना की कथा