Bihar Assembly Elections-2025: भैंस पर बैठकर पहुंचा वोट डालने…महिलाएं पीछे चलीं लोकगीत गाते हुए-VIDEO

November 6, 2025 by No Comments

Share News

Bihar Assembly Elections-2025: बिहार हो और कोई अनोखा अंदाज न हो भला ऐसा कैसे हो सकता है. यही आज पहले चरण की वोटिंग के दौरान भी देखने को मिला. दरअसल बिहार में आज पहले चरण का मतदान हुआ. इस दौरान 18 जिलों की 121 सीटों पर वोट डाले गए तो वहीं कुछ मतदान केंद्रों पर वोटर्स अनोखे अंदाज में पहुंचे.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स आंखों पर काला चश्मा लगाकर भैस पर बैठा दिख रहा है और वोट डालने जा रहा है तो वहीं उसके पीछे-पीछे महिलाएं लोक गीत गाते हुए चल रही हैं. यह शख्स वैशाली के भगवानपुर निवासी केदार प्रसाद यादव हैं. उनके इस अनोखे अंदाज की जमकर चर्चा हो रही है. वह अपने अनोखे कारनामों के लिए जाने जाते हैं.

उनको लालू प्रसाद यादव का करीबी नेता माना जाता है. भैंस पर बैठकर मतदान केंद्र जाने की अपनी वजह बताते हुए केदार यादव ने कहा कि चुनाव के कारण सभी गाड़ियां और घोड़े बंद हैं और उनका मतदान केंद्र (बूथ) यहां से लगभग 2 किलोमीटर दूर स्कूल में है. वह कहते हैं कि इस स्थिति में उन्होंने किसी और वाहन का इंतजार नहीं किया बल्कि अपनी पारंपरिक सवारी ‘भैंस’ को ही चुन लिया और फिर हाथ में लाठी और भैंस की पीठ पर सवार होकर वोट डालने के लिए निकल पड़े.

बता दें कि बिहार में अब दूसरे चरण का चुनाव 11 नवम्बर को होगा. इसके लिए चुनावी रैलियां जारी है. तो वहीं पहले चरण की वोटिंग में करीब 60 फीसदी मतदान होने की जानकारी सामने आई है.

ये भी पढ़ें-संस्कार मिट्टी में… हापुड़ की यूट्यूबर वंशिका ने मां के साथ की मारपीट; बेटी पर गम्भीर आरोप- Video