बस में भीषण आग से 26 यात्री हुए राख… FSL रिपोर्ट में सामने आई दर्दनाक हादसे की असली वजह-Video

October 24, 2025 by No Comments

Share News

Jaisalmer Bus Fire Accident: जैसलमेर जिले के थैयत गांव के पास आज सुबह एक निजी बस में उस वक्त भीषण आग लग गई जब वह जैसलमेर से जोधपुर जा रही थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस के रवाना होने के 10 मिनट के बाद ही आग लग गई थी जिसमें 26 यात्री जलकर राख हो गए.

फिलहाल इस दर्दनाक हादसे की वजह पहले पटाखे बताए जा रहे थे लेकिन अब फॉरेंसिक रिपोर्ट (FSL) सामने आ गई है जिसमें आग लगने की असली वजह बस के एयर-कंडीशनिंग सिस्टम (AC) को बताया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि एसी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण ये दिल दहला देने वाला हादसा हुआ.

ये हादसा कितना भयावह था, इसका सबूत वायरल वीडियो में देखा जा सकता है. बता दें कि जोधपुर और जयपुर की फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने संयुक्त रूप से घटनास्थल की विस्तृत जांच की और रिपोर्ट प्रस्तुत की है. इसके मुताबिक बस में कोई विस्फोटक पदार्थ या पटाखा नहीं था.

रिपोर्ट में कहा गया है कि आग बस की छत पर लगे एसी यूनिट से शुरू हुई, जिसकी वायरिंग सीधे इंजन से जुड़ी हुई थी और इसी वायरिंग से चिंगारी उठी. जब तक कोई कुछ समझ पाता, आग ने पूरी बस को घेर लिया और बस के अंदर धुआं और कार्बन मोनोऑक्साइड गैस फैल गई, जिससे यात्रियों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी. इसके बाद जैसे ही एक खिड़की टूटी, बाहर से आए ऑक्सीजन प्रवाह ने आग की लपटों को और तेज कर दिया. रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जांच में बस का टायर, फ्यूल टैंक और निचला हिस्सा सुरक्षित मिला है. इसी से पुष्टि हुई कि आग ऊपर के हिस्से से शुरू हुई थी।

दर्दनाक हादसे को लेकर जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होंने कहा है कि जांच में गंभीर लापरवाही और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पुष्टि हुई है. जांच के बाद ही बस मालिक, चालक और बॉडी निर्माता को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी के साथ ही प्रशासन हादसे को लेकर अब इस बात की जांच कर रहा है कि क्या बस के एसी सिस्टम को फिट करने के दौरान मानक सुरक्षा प्रक्रिया का पालन किया गया था या नहीं.

पटाखे से नहीं लगी आग

बता दें कि बस में आग लगने की वजह पटाखे बताए जा रहे थे. दरअसल जांच में बस के लगेज कम्पार्टमेंट में पटाखे मिले थे जिसे प्रथम दृष्टया आग की वजह माना जा रहा था लेकिन पटाखे पानी में भीगे हुए थे. इसलिए जांच आगे जारी रखी गई तो असली वजह सामने आ गई. फिलहाल बस में लगी आग की किसी बाहरी विस्फोटक के कारण नहीं लगी.

ये भी पढ़ें-Accident: तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराने के बाद…दिल दहला देने वाला Video वायरल