Bihar News: बोले तेजस्वी,भाजपा गठबंधन करने वाले दलों को कर देती है नष्ट, नरेंद्र मोदी ने नहीं पूरी की बिहार की मांग, राज्यपाल से मिलने के बाद देखें क्या कहा नीतीश ने, वीडियो, अखिलेश ने कहा भाजपा का होगा सफाया, सांसद रविशंकर प्रसाद ने दागे सवाल

August 9, 2022 by No Comments

Share News

पटना। बिहार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद ही नीतीश यादव ने राजद से गठबंधन कर लिया और नई सरकार बनाने के लिए राज्यपाल से भी मिल लिया। बिहार राज्यपाल से मिलने के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने एएनआई को दिए बयान में कहा कि भाजपा का कोई गठबंधन सहयोगी नहीं है, इतिहास बताता है कि भाजपा उन दलों को नष्ट कर देती है जिनके साथ वह गठबंधन करती है। हमने देखा कि पंजाब और महाराष्ट्र में क्या हुआ।

तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार में जो भी हो रहा था वो किसी से छुपा नहीं था। जनता विकल्प चाहती है, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला।

नीतीश कुमार ने अपना काम किया, इन्होंने नरेंद्र मोदी के सामने ये मांग रखी लेकिन इनकी मांग को नहीं माना गया। वहीं बिहार के राज्यपाल से मुलाकात के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता में नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे महागठबंधन में निर्दलीय विधायकों के साथ 164 विधायकों सहित सात पार्टियां हैं।

वहीं समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने एएनआई को दिए बयान में कहा कि ये एक अच्छी शुरूआत है, जहां दल इकट्ठे हो रहे हैं। दल मिलकर भाजपा का सफाया कर रहे हैं। मैं देश की जनता से अपील करता हूं कि आज के दिन भारत छोड़ो आंदोलन को हम याद कर रहे हैं। आज के दिन जनता तय करे कि भाजपा का सफाया होगा।

भाजपा सांसद ने पूछे नीतीश से सवाल