SDM साहब ने सरेआम ट्रक चालक को जड़ दिया थप्पड़…पीड़ित ने की ये मांग- Video
Bihar News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एसडीएम राकेश कुमार ट्रक चालक को थप्पड़ जड़ते दिखाई दे रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्राइवर ने जैसे ही कहा कि उसके पास सारे कागज हैं. इतना सुनते ही राकेश कुमार ने थप्पड़ जड़ दिया. वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों का कहना है कि अगर कोई गलती करता है तो उसके लिए कोर्ट है सजा देने के लिए लेकिन इस तरह से सरेआम किसी गरीब को थप्पड़ मारने का अधिकार नहीं है.
बता दें कि ये वीडियो बिहार के बक्सर से सामने आया है. वीडियो के लेकर बक्सर जिले के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल से लोगों ने कार्रवाई की मांग की है. मीडिया रिपोर्ट्स से मुताबिक, भोजपुर-सिमरी पथ पर डीएम अंशुल अग्रवाल निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान ही डुमरांव एसडीएम राकेश कुमार ने ट्रक चालक को थप्पड़ मार दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रक चालक कुछ कहने की कोशिश करता है तो दूसरी ओर अधिकारी उसे थप्पड़ जड़ देते हैं.
एसडीएम ने दी ये सफाई
थप्पड़ मारने के मामले में आरोपी एसडीएम राकेश कुमार ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि ट्रक चालक ग्रामीण सड़क पर भारी वाहन लेकर जा रहा था जिस कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो रही थी। तो वहीं जब उससे कागजात दिखाने के लिए कहा गया तो उसने अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया, जिसके बाद उसे नियंत्रित करने के लिए सख्ती करनी पड़ी। मामले में आगे जांच जारी है.
पीड़ित ने लगाया ये आरोप
पूरे मामले में पीड़ित ट्रक चालक शिवजी यादव का बयान सामने आया है. उसने कहा है कि रविवार को वह ट्रक पर बालू लोड कर बिहटा से देवरिया (उत्तर प्रदेश) जा रहा था लेकिन इसी दौरान ट्रक मालिक का फोन आया कि गाड़ी को नियाजीपुर लेकर चले आओ।
इस पर मार्ग बदलकर नियाजीपुर जाने लगा। तभी भोजपुर-सिमरी पथ पर अधिकारियों ने गाड़ी रोक दी और जैसे ही नीचे उतर कर सारे कागजात दिखाए को वहीं अधिकारी मुझसे और पूछताछ करने लगे. मैं जवाब दे ही रहा था कि अचानक डुमरांव अनुमंडल के एसडीओ राकेश कुमार ने मुझे थप्पड़ जड़ दिया। इस तरह से उन्होंने सभी के सामने मेरी बेइज्जती कर दी.
अगर मैं किसी तरह से गलत था तो मुझ पर कानूनी तौर पर कार्रवाई करनी चाहिए थी न कि मुझे इस तरह से थप्पड़ मारना चाहिए था. ट्रक चालक ने ये भी जानकारी दी कि मेरे ट्रक में बालू तय मानकों के अनुसार ही लोड था। मैं अधिक लोड लेकर नहीं चल रहा था लेकिन अधिकारियों ने आरोप लगाया कि ग्रामीण सड़क पर ट्रक का परिचालन नहीं करना है। इस पर मैंने उनसे कहा भी कि ग्रामीण इलाके की सड़कों पर ट्रक चलाना मना है, यह कहीं पर भी स्पष्ट तौर पर लिखा नहीं है.
पीड़ित ने मांग की कि उनके ऊपर कार्रवाई की जाए.
👉ड्राइवर ने कहा उसके पास सारे कागज हैं, बस ड्राइवर की आवाज SDM राकेश कुमार साहब को चुभ गई और जड़ दिए थप्पड़!
👉क्या लोकतंत्र में गरीबों की इज़्ज़त इतनी सस्ती हो गई है❓❓
👉वीडियो बिहार के बक्सर का बताया जा रहा है। pic.twitter.com/fU8I414ehs
— बेसिक शिक्षा सूचना केंद्र (@Info_4Education) May 19, 2025