Sonali Phogat:भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट का हुआ अंतिम संस्कार, 16 साल की बेटी ने शव को कंधा देने के साथ ही दी मुखाग्नि भी, परिवार ने की सीबीआई जांच की मांग, देखें वीडियो
भाजपा नेत्री व टिक-टॉक फेम सोनाली फोगाट का शुक्रवार को अंतिम संस्कार हो चंडीगढ़ के हिसार में किया गया। ऋषिनगर स्थितर श्मशान घाट पर 16 साल की बेटी योशोधरा ने मां सोनाली को मुखाग्नि दी। इस दौरान वह फूट-फूट कर रो रही थी तो वहीं सभी की आंखें नम थीं।
बता दें कि गुरुवार देर रात दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर एंबुलेंस के माध्यम से सोनाली का शव गोवा से हिसार लाया गया था। देर रात पहुंचे शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी नें रखा गया था। इसके बाद दर्शन के लिए उनका शव धंधूर गांव में स्थित फार्म हाउस में रखा गया था, जो कि जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर था। इस दौरान उनका शव भाजपा के झंटे में लिपटा हुआ था।
इस नाजुक मौके पर परिवार ने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। बता दें कि सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत एक न्यूज एंकर से की थी। इसके बाद टिकटॉक के वीडियो से उनको जमकर लोकप्रियता मिली। उन्होंने कुछ फिल्में भी की थी।

बता दें कि उनकी मौत 23 अगस्त को गोवा में हुई थी। वह भाजपी की ओर से हरियाणा विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी थीं। पहले तो उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई बताई जा रही थी। इसके बाद जांच में उनके शरीर पर चोटें पाई गईं। उनकी मौत के बाद कई वीडियो और सीसीटीवी फुटेज वायरल हुए थे।
इसके बाद गोवा पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि सोनाली को मौत से पहले उनके निजी सहायक सुधीर और सुखविंदर के साथ देखा गया था और उन लोगों ने सोनाली को जबरन शराब पिलाई थी और पुलिस ने ये भी शंका जताई थी कि इसी शराब में कुछ मिला दिया गया था। हालांकि इस सम्बंध में परिवार ने भी शंका जताई थी, क्योंकि परिवार ने खुलासा किया था कि मौत से पहले सोनाली ने परिवार से इस बात के बारे में बताया था कि उसे कुछ खाने में दिया गया है। इसको लेकर उनके परिवार के कई बयान सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। इसी के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को ही सुधीर संगवान को गिरफ्तार कर लिया था। इसी के साथ पुलिस ने ये भी दावा किया है कि सुधीर ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। (सभी फोटो सोशल मीडिया से ली गई हैं)