Raju Srivastava: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के ब्रेन ने बंद किया काम करना, देखें वीडियो जारी कर कॉमेडियन सुनील पाल ने क्या दी प्रशंसकों को सूचना, छलके आंसू
जाने-माने राजू श्रीवास्तव के प्रशंसकों के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। वेंटिलेटर सपोर्ट पर चल रहे राजू की हालत फिर से बिगड़ने की जानकारी सामने आई है। उनके ब्रेन ने काम करना बंद कर दिया है। इसकी जानकारी कॉमेडियन सुनील पाल ने सोशल मीडिया से जरिए दी है।
सुनील ने एक वीडियो मैसेज शेयर करते हुए जानकारी दी है और कहा है कि दोस्तों राजू श्रीवास्तव जी के लिए प्रार्थना कीजिए। बहुत बुरी हालत से गुजर रहे हैं, वो। उनकी हालत गम्भीर है। डाक्टरों को भी समझ नहीं आ रही है कि वो क्या करें। प्रार्थना कीजिए। ब्रेन ने काम करना बंद कर दिया है। बस प्रार्थनी कीजिए। सब ठीक हो जाए। राजू भाई गेट वेल सून। वीडियो में सुनील को भावुक होते हुए भी देखा जा सकता है।
बता दें कि 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा जिम में पड़ा था। इसी के बाद उनको दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। तभी से उनकी इलाज चल रहा था। उनकी हालत में सुधार की खबर पहले आई थी। फिल वेंटिलेटर सपोर्ट की खबर सामने आई और अब मीडिया सूत्रों के हवाले से उनके ब्रेन डेड की खबर सामने आ रही है।