Health Tips: हमेशा स्वस्थ्य रहने के लिए जीवन में शामिल करें मार्निंग वॉक, रात 11 बजे तक अवश्य सो जाएं, शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए प्रतिदिन करें ये 5 काम
स्वस्थ्य रहना भला किसे अच्छा नहीं लगता। सभी चाहते हैं कि उनकी काया निरोगी और स्वस्थ्य रहे, लेकिन भागमभाग भरी जिंदगी में लेट नाइट सोना और सुबह देर से उठना और फिर झटपट तैयार होकर ऑफिस के लिए भागना, बस यही रूटीन में सेट हो गया है। इस वजह से लोग कम उम्र में ही मोटापा सहित तमाम बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। जबकि अगर थोड़ा सा वक्त निकाल कर सुबह-सुबह टहल लें तो हर बीमारी से दूर रहकर स्वस्थ्य काया पा सकते हैं। इस लेख में हमारे आयुर्वेदाचार्य रोहित यादव बता रहे हैं मार्निंग वॉक के पांच फायदे।
देखें पांच फायदे
मॉर्निंग वॉक का अपना रूटीन बना लीजिए। रोज 30 से 40 मिनट की वॉक करने से बीपी और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल किया जा सकता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।
तनाव नहीं लें – जी हां हार्ट की बीमारियों का आधा खतरा तनाव की वजह से ही बढ़ता है। अपने डेली रूटिन में वो काम जरूर करें जिससे आपको खुशी मिलती हो। दोस्तों से या रिश्तेदारों से मिलते रहें ताकि तनाव से राहत मिले और बात करने से मन भी हल्का हो जाता है। इसी के साथ ही सुबह की ठंडी ताजी हवा लेने के लिए जरूर निकलें।
फल और सब्जियां जरूर खाएं – फल और हरी सब्जियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। फाइबर युक्त फल और सब्जियां खाएं। यह डायबिटीज से भी बचाता है और हार्ट संबंधित बीमारियों को भी कम करता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोशिकाओं को मरने से बचाते हैं। इसी के साथ मार्निंग वॉक पर जाना न भूलें।
अच्छी नींद लें – हार्ट को सेहतमंद रखने का सबसे बेहतर तरीका है अच्छी और सही नींद लें। कम से कम 7 घंटे की नींद लें। बेहतर होगा 11 बजे तक सो जाएं। वैज्ञानिकों के अनुसार 11 बजे सोने का समय सबसे बेहतर होता है।
नट्स करें शामिल – अपनी डाइट में नट्स जरूर शामिल करें। नट्स में फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को खत्म कर देता है। इसी के साथ प्रतिदिन कुछ देर जरूर टहलें। (फोटो -सोशल मीडिया)