Heart Attack: दोस्तों के साथ हंसते हुए बात कर रहा था युवक…अचानक गिरा जमीन पर और…Video

October 25, 2024 by No Comments

Share News

Heart Attack: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठा बात कर रहा है और हंस-बोल रहा है. इसी बीच वह बैठे-बैठे जमीन से गिर जाता है. उसके दोस्त तुरंत उसके पास पहुंचते हैं और उसे उठाकर चेयर पर बैठाते हैं लेकिन वह फिर भी होश में नहीं आता.

यह वीडियो मध्य प्रदेश के रीवा जिले से सामने आय़ा है. बताया जा रहा है कि युवक सिरमौर चौराहे पर स्थित एक दुकान में अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था. इसी दौरान वह औंधेमुंह जमीन पर गिर पड़ा. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. युवक के जमीन पर गिरने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डॉक्टरों ने उसकी मौत की वजह हार्ट अटैक (heart attack) बताई है. ये वीडियो 20 अक्टूबर का है. युवक की पहचान बजरंग नगर निवासी प्रकाश सिंह बघेल के रूप में हुई है. उसकी उम्र करीब 31 वर्ष थी. घटना के बाद से ही युवक के घर में कोहराम मचा हुआ है. तो वहीं दोस्तों के चेहरे पर दहशत साफ दिखाई दे रही है. दोस्तों को यकीन ही नहीं हो रहा कि उनके साथ कुछ देर पहले बैठा प्रकाश अब इस दुनिया में नहीं रहा. बता दें कि हाल के वक्त में हार्ट अटैक के मामलों में बढ़ोतरी हुई है. इन तमाम घटनाओं के सामने आने के बाद लोग दहशत में हैं. कभी किसी की डांस करते वक्त तो कभी जिम में एक्सरसाइज करते वक्त हार्ट अटैक से मौत हो रही है.

ये भी पढ़ें-UP News: स्कूली वैन पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग…बच्चों में मची चीख-पुकार; पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप-Video