एक बिजनेसमैन का पूरा परिवार खत्म…ब्राजील में प्लेन तो तुर्की में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश…रूह कंपा देने वाले Video वायरल; मारे गए इतने लोग
Brazil Plane Crash Turkey Helicopter Crash: दुनिया के दो देशों से बड़े हादसों की खबर सामने आ रही है. पिछले दिन 2 बड़े हादसे हुए। एक प्लेन और एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ, जिसमें 14 लोग मारे गए। ब्राजील में हुए प्लेन क्रैश में जहां 10 लोगों की मौत हुई है तो वहीं तुर्की में हेलीकॉप्टर क्रैश में 4 लोगों की मौत हुई है. ब्राजील में तो एक बिजनेसमैन अपने पूरे परिवार के साथ मारा गया है. बीते दिनों हुई इस घटना से पूरी दुनिया कांप गई है.
#BREAKING #Brazil Governor Eduardo Leite of Rio Grande do Sul, Brazil, confirms no survivors after a plane carrying 10 crashed into buildings in Gramado. pic.twitter.com/jKFylwvA8A
— The National Independent (@NationalIndNews) December 22, 2024
हेलीकॉप्टर क्रैश तुर्की में हुआ, जो एक एंबुलेंस था। दोनों हादसों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। प्लेन और हेलीकॉप्टर दोनों ही रिहायशी इलाकों में गिरे, जिससे जान-माल का काफी नुकसान हुआ है.
ब्राज़ील प्लेन क्रैश में 10 लोगों की मौत 15 लोग घायल 😭😭#Brazil #planecrash #Accidente pic.twitter.com/uz121Olqna
— Uday Kumar Roy (सनातनी) 🇮🇳 (@udaykumarroy) December 23, 2024
ब्राजील
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रविवार को ब्राजील की टूरिस्ट सिटी ग्रामाडो में एक छोटा पैसेंजर प्लेन क्रैश हुआ जिसमें सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई. खबरों के मुताबिक, प्लेन पहले एक बिल्डिंग पर लगी चिमनी से टकराया और इसके बाद इलाके में बनी एक फर्नीचर की दुकान के ऊपर जैसे ही गिरा धू-धू कर जलने लगा. इस हादसे की पुष्टि इलाके के गवर्नर एडुआर्डो लेइट द्वारा अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर की गई है.
एक ही परिवार के सदस्य थे सभी मृतक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्राज़ील में हुए प्लेन क्रैश में एक ही परिवार के लोग सवार थे. ये प्लेन बिजनैसमैन और हादसाग्रस्त प्लेन के मालिक लुइज क्लाउडियो गैलेज़ी का था। वह अपने परिवार के साथ साओ पाउलो स्टेट जा रहे थे. ग्रामाडो से कैनेला जा रहा प्लेन पाइपर चेयेन 400 टर्बोप्रॉप था। गैलेजी की कंपनी गैलेज़ी एंड एसोसिएडोस ने इस घटना की पुष्टि की है। इस हादसे में करीब 15 लोगों की मौत हुई है. गैलेजी के साथ उनकी पत्नी और उनकी तीनों बेटियां, रिश्तेदार और कंपनी का कर्मचारी भी शामिल था. इस तरह से इस हादसे में बिजनेसमैन का पूरा परिवार ही मारा गया.
तुर्की
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरा हादसा तुर्की के एजियन प्रांत मुगला में हुआ है. हादसे की पुष्टि मुगला के गवर्नर इदरीस अकबीयक ने की. उन्होंने बताया कि एयर एम्बुलेंस हेलीकॉप्टर में एक पायलट, एक तकनीकी कर्मचारी, एक डॉक्टर और एक स्वास्थ्यकर्मी सवार था। यहां एक हेलीकॉप्टर एंबुलेंस उड़ान भरते ही अस्पताल की इमारत से टकरा कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. सोशल मीडिया पर वायरल फोटो देखकर ये स्पष्ट होता है कि हादसा कितना भीषण था.
हादसे की वजह घटना कोहरा बताया जा रहा है. हेलीकॉप्टर ने मुगला के अस्पताल की छत से अंताल्या के लिए रवाना हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घने कोहरे के कारण हेलिकॉप्टर कंट्रोल से बाहर हो गया और घने कोहरे के बीच आसमान में मंडराते हुए अस्पताल की इमारत से टकराकर जमीन पर गिरकर चूर-चूर हो गया. इस घटना में हेलीकॉप्टर में सवाल सभी चार लोगों की मौत हो गई है.
#BREAKING #Turkey A helicopter crashed into a hospital in southwestern Turkey, resulting in the deaths of four people. pic.twitter.com/36wbndLuPR
— The National Independent (@NationalIndNews) December 22, 2024