By-Election 2022: भाजपा ने जारी की उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची, सपा ने शिवपाल सिंह यादव को बनाया स्टार प्रचारक, देखें सपा प्रचारकों की पूरी लिस्ट
भाजपा ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची मंगलवार को जारी कर दी है। पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य मैनपुरी लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार होंगे और मुलायम सिंह की बहू को उनके ही गढ़ में टक्कर देंगे। तो वहीं रामपुर विधानसभा से आकाश सक्सेना उम्मीदवार होगे, खतौली विधानसभा से राजकुमारी सैनी उम्मीदवार और बिहार के कुरहानी से केदार प्रसाद गुप्ता उम्मीदवार होंगे।
दूसरी ओर समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोगों को मैसेज दिया है कि उनका परिवार एक है और वह कभी भी अलग नहीं होने वाला है। इसीलिए उपचुनाव के लिए मैनपुरी का स्टार प्रचारक चाचा शिवपाल सिंह यादव को बनाया है। जबकि आजमगढ़ एवम रामपुर लोकसभा उप चुनाव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम जसवंतनगर के विधायक पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव को स्टार प्रचारक नहीं बनाया था। फिलहाल देखना ये है कि जनता किसके खाते में अपना बहूमुल्य वोट डालती है। हालांकि राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मुलायम के गढ़ में तो बहू की ही जीत होगी।
यहां देखें भाजपा की लिस्ट


यहां देखें सपा के प्रचारकों की लिस्ट

