Bypoll Results 2023: यूपी की घोसी सहित सीट सहित सात में से मात्र तीन पर ही जीत दर्ज करा पाई BJP, देखें कौन कहां से जीता, जानें दारा सिंह को क्यों मिला सजा, अखिलेश ने ली चुटकी, शेयर किया डांस वीडियो
By Poll Results: देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम देश के सामने है और इसी के साथ ये भी साफ हो गया है कि इंडिया गठबंधन तेजी से अपनी जगह जनता के दिल में बना रही है. इसीलिए तो 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में मात्र 3 पर ही भाजपा जीत हासिल कर सकी और सभी पर कांग्रेस और उसके गठबंधन सहयोगी दलों के खाते में ही जीत गई.

बता दें कि, पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी, यूपी की घोसी, उत्तराखंड की बागेश्वर, झारखंड की डुमरी, त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सनगर, केरल की पुथुपल्ली विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे. सभी जगह सुबह से ही मतगणना चल रही थी. त्रिपुरा की दोनों सीटों और उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है. तो वहीं केरल में एक सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की. पं. बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस का जलवा बरकरार दिखा और धुपगुड़ी सीट पर पर उसके उम्मीदवार की जीत हुई. तो वहीं झारखंड की डुमरी सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा के खाते में गई. तो वहीं बता दें कि यूपी की घोसी सीट पर भाजपा और सपा की सीधी टक्कर थी और यहां पर सभी की नजरें लगी हुई थी, लेकिन राजनीतिक समीकरणो ने भाजपा का पूरा खेल बिगाड़ दिया और सपा से फिर से भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान को सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने भारी मतों से हरा दिया.
बता दें कि घोसी में तैतीसवां और अंतिम चरण की मतगणना का अपडेट जब सामने आया तो कुल 2,17,387 मतों की गणना में सपा को 1,24,295 वोट मिले तो वहीं भाजपा को 81,623 वोट मिले और इस तरह से भाजपा दूसरे नम्बर पर रही तो वहीं समीउल्लाह निर्दल को 2569 और अफरोज निर्दल को 1725 वोट मिले तो वहीं मायावती की अपने समर्थकों से नोटा बटन दबाने की जो अपील की थी, उसका असर भी दिखा और 1725 वोट नोटा को पड़े. तो वहीं दारा सिंह की हार का कारण माना जा रहा है कि दारा सिंह की अपने फायदे के लिए दल बदल की नीति ने नुकसान पहुंचाया है. माना जा रहा है कि जनता को उनकी दल बदल की नीति पसंद नहीं आई और इसीलिए सपा की विधायकी से इस्तीफा देकर आए दारा सिंह के हाथ कुछ भी नहीं लगा.
मतगणना स्थल पर दारा सिंह पहुंचे ही नहीं
मालूम हो कि यूपी के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट सपा से विधायक दारा सिंह के पार्टी छोड़ भाजपा में चले आने की वजह से खाली हुई थी. उन्होंने 2022 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और भाजपा को हरा कर जीत हासिल की थी लेकिन बीच में ही वह सपा को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए और विधायकी से भी इस्तीफा दे दिया. इसके बाद सपा ने जो उनके खिलाफ प्रचार किया, नतीजतन जनता ने उनको सिरे से नकार दिया. इसके बाद यहां से होने वाले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने सुधाकर सिंह को उम्मीदवार बनाया तो बीजेपी ने दारा सिंह चौहान को. सुबह से चली आ रही 33 चरणों की वोटों की गिनती में सपा का ही बोलबाला दिखा. सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह और बीजेपी के दारा सिंह चौहान के बीच अंतिम चरण तक जीत का अंतर काफी बढ़ चुका था और सुधाकर सिंह ने वोटों से घोसी विधानसभा के उप चुनाव में जीत दर्ज की. तो वहीं दारा सिंह का हाल ये था कि वह सुबह से लेकर देर शाम तक मतगणना स्थल पर पहुंचे ही नहीं.
ममता -अखिलेश खुश
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने धुपगुड़ी सीट पर पार्टी की जीत के बाद कहा है कि उत्तर बंगाल पूरी तरह से हमारे साथ है, धूपगुड़ी में यह भाजपा की सीट थी और हमने चुनाव जीता. मैं धुपगुड़ी के सभी लोगों को बधाई देती हूं और साथ ही जहां भी भाजपा हारी और INDIA पार्टी जीती मैं उन सभी को बधाई देती हूं. तो वहीं वहीं चुनाव के नतीजे पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है. तो वहीं अखिलेश यादव ने एक वीडियो सॉंन्ग शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘घोसी की जनता ने भाजपा को ‘पचास हजारी पछाड़’ दी है. ये भाजपा की राजनीतिक ही नहीं, नैतिक हार भी है.’ वहीं उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा कि घोसी के विधानसभा उप चुनाव के साथ-साथ उप्र जिला पंचायत उपचुनावों में लखनऊ, मिर्जापुर, जालौन, बहेड़ी में सपा उम्मीदवारों की बड़ी जीत पर सभी मतदाताओं, सभी विजयी प्रत्याशियों, सक्रिय नेतागणों-पदाधिकारियों, ऊर्जावान कार्यकर्ताओं-साहसी बूथ रक्षकों को बधाई, धन्यवाद और शुभकामनाएं!’
ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज
सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए और मंत्री बनने की इच्छा रखने वाले सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि ‘घोसी की जनता के फैसले का हम स्वागत करते हैं. विपक्ष वाले जब हारते हैं तो EVM का दोष देते हैं लेकिन अब तो यह प्रमाण हो गया है कि EVM सही है.’