पाकिस्तान के संघर्ष विराम का उल्लंघन करने पर…फूटा भारतीय क्रिकेटर्स का गुस्‍सा; बोले “कुत्ते की दुम…”

Share News

Ceasefire Violation: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच शनिवार यानी कल इस तनाव का अंत उस वक्त होते दिखा जब दोनों देशों के बीच संघर्श विराम की सहमति बनी लेकिन पाकिस्तान ने अपना घटिया चेहरा फिर से दुनिया के सामने उजागर करते हुए संघर्ष विराम के कुछ ही घंटे बाद यानी रात होते ही सीमा से सटे भारतीय इलाकों में ड्रोन से हमला करना शुरू कर दिया. इसके बाद भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया तो दूसरी ओर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को भारतीय ने खरी-खटी सुनानी भी शुरू कर दी.

इसी बीत पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और शिखर धवन ने भी सीजफायर उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान को जमकर धोया और खूब खरीखोटी सुनाई. वीरेंद्र सहवाग ने अपने ऑफिशियल हैंडल एक्स पर एक प्रसिद्ध हिंदी मुहावरे का प्रयोग करते हुए करारा पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा ‘कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी। बता दें कि सहवाग इससे पहले भी लगातार पाकिस्‍तान की आलोचना कर चुके हैं.

तो दूसरी ओर पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन ने भी पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन करने पर एक्स पर लिखा: “घटिया देश ने फिर अपना घटियापन पूरी दुनिया के आगे दिखा दिया।” धवन ने इससे पहले पूर्व पाकिस्‍तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को भी जमकर सुनाया था।

मालूम हो कि शनिवार को विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने सीजफायर की पुष्टि करते हुए कहा था कि भारत और पाकिस्तान ने गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है।

उन्होंने ये भी कहा था कि ” भारत ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख बनाए रखा है और यह ऐसा करना जारी रखेगा. ” लेकिन रात होते ही विस्फोटों की आवाजों से श्रीनगर हिल गया. इसके तुरंत बाद ही जम्मू-कश्मीर में रेड अलर्ट और ब्लैकआउट जारी कर दिया गया. साथ ही भारतीय वायु रक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राजस्थान के पोखरण और कश्मीर के बारामूला में पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया जिससे भारतीय सीमा को बहुत नुकसान नहीं हुआ. इसी के बाद से तनाव और बढ़ गया है.

ये भी पढ़ें-पाकिस्तान के संघर्ष उल्लंघन के बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्री का बड़ा बयान…भारतीय सेना को…Video