आम जनता को केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, सस्ते दामों पर मिलेंगी दवाइयां, जारी हुई सूची, कम्पनियां नहीं बढ़ा सकेंगी मनमाने दाम, देखें पूरी लिस्ट

September 13, 2022 by No Comments

Share News

सरकार ने बढ़ती बीमारियों को देखते हुए जनता के हित में मंगलवार को जरूरी दवाइयों की नई राष्ट्रीय सूची (NELM) जारी कर दी है। इसमें सबसे खास व बड़ी बात ये है कि ये दवाइयां आम आदमी को बेहद सस्ती दर पर उपलब्ध होंगी। इसके लिए सरकार इन पर मूल्य सीमा भी निर्धारित करेगी। ऐसे में कंपनियां चाहते हुए भी इन आवश्यक दवाइयों की कीमत नहीं बढ़ा सकेंगी। इसकी नई सूची केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने जारी करते हुए यह पूरी जानकारी दी है।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक NELM में शामिल दवाइयां NPPA द्वारा निर्धारित मूल्य सीमा से कम पर बेची जाती हैं। अनुसूचित दवाओं की कीमतों में बढ़ोत्तरी मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति से जुड़ी होती है, जबकि गैर-अनुसूचित दवाओं के लिए कंपनियां हर साल 10 प्रतिशत तक कीमतों में बढ़ोत्तरी कर सकती हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने NELM जारी करने के साथ ही कहा है कि नई NELM अपडेट होकर आपके सामने आ गई है। इसे तैयार करने की एक लंबी प्रक्रिया होती है, तब जाकर किसी दवा को इसमें शामिल किया जाता है। इन दवाइयों का निर्धारण इंडिपेंडेंट कमेटी करती है।

इस सम्बंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने आगे कहा है कि NELM में शामिल दवाइयां लोगों को सस्ती दर पर मिल सकेंगी। इसके लिए NPPA इन दवाइयों का मूल्य निर्धारित करेगी। उसके बाद कंपनियां मनमाने तरीके से दाम नहीं बढ़ा सकेंगी। जल्द ही इन दवाइयों की नई कीमतें जारी कर दी जाएगी। इस सम्बंध में स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण ने कहा कि यह बहुत अहम सूची है। यह प्राथमिक, सेकेंड्री और आपात सेवा के लिए काफी अहम है। नई सूची में 34 नई दवाइयां शामिल की गई है और 26 हटाई गई हैं। 27 को चिकित्सकीय श्रेणी में बांटा गया है।

मीडिया सूत्रों की मानें तो NLEM को WHO की आवश्यक दवाओं की सूची (ELM) की तर्ज पर पहली बार 1996 में लॉन्च किया गया था। इसे हर तीन साल में संशोधित किया जाता है। पिछली बार यह सूची 2015 में जारी गई थी लेकिन अब इसे छह साल बाद जारी किया गया है। इस सम्बंध में सरकार ने अपनी सफाई देते हुए कहा है कि कोरोना महामारी के कारण देरी हुई।

बता दें कि नई NELM सूची में 384 दवाइयां शामिल हैं और 1.6 लाख करोड़ के घरेलू फार्मा बाजार में इनकी 17-18 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

NELM सूची जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर जाएं और क्लिक करें

https://cdsco.gov.in/opencms/opencms/system/modules/CDSCO.WEB/elements/download_file_division.jsp?num_id=OTAxMw==