Chandigarh University Nude Video Viral Case: चंडीगढ़ विश्वविद्यालय न्यूड वीडियो वायरल मामले में दोषी छात्रा का गलती कबूल वीडियो हुआ वायरल, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन से लेकर पुलिस जुटी मामले की लीपापोती में, कहा ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं, देखें वीडियो, मुख्य आरोपी के साथ ही एक अन्य भी गिरफ्तार

September 18, 2022 by No Comments

Share News

चंडीगढ़। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय न्यूड वीडियो वायरल मामले में नया मोड़ आ गया है। जहां एक ओर पुलिस ने मुख्य आरोपी को शिमला से गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं दोषी छात्रा का गलती कबूल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह शिक्षिका से साफ कहती नजर आ रही है कि उसने 60 लड़कियों का नहाते हुए का वीडियो बनाया, लेकिन इस पूरे मामले पर लीपा-पोती करने में विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ ही पूलिस भी जुटी हुई है।

विरोध प्रदर्शन करते विद्यार्थी

ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर पुलिस या फिर विश्वविद्यालय प्रशासन किसे बचाना चाह रहा है। आखिर दोषी छात्रा से पूछताछ कर मामले की तह तक क्यों जाने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। तो वहीं विरोध प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने जमकर वी वांट जस्टिस के नारे लगाए और आरोप लगाया कि वायरल वीडियो से आहत लड़कियों ने आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसमें से एक लड़की की मौत भी हो गई है, लेकिन इस पूरे मामले पर विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस द्वारा बयान आ रहा है कि ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं है, जबकि पूरी घटना के एक नहीं कई-कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

बता दें कि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय वीडियो लीक मामले के मुख्य आरोपी के रविवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के गिरफ्तार कर लिया गया है। हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू ने ट्विटर पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके लिए उन्होंने शिमला के एसपी को बधाई भी दी। मालूम हो कि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय (मोहाली/पंजाब में स्थित) के परिसर में शनिवार देर रात को छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन किया था। यह प्रदर्शन तब शुरू हुआ जब यह बात फैल गई कि विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने 60 लड़कियों के नहाते समय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बता दें कि छात्राओं के कथित आपत्तिजनक वीडियो के लीक और वायरल होने के बाद छात्रों ने मोहाली में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के बाहर रात से ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। यह प्रदर्शन तब शुरू हुआ जब यह बात फैल गई कि विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने 60 लड़कियों के अश्लील वीडियो ऑनलाइन लीक कर दिए हैं।

हालांकि विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति आरएस बावा ने मीडिया के लिए एक बयान जारी करते हुए इस पूरे मामले को निराधार बताया और कहा कि अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किए जाने की बात पूरी तरह से झूठी और निराधार है। तो वहीं विवेक शील सोनी, SSP मोहाली ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए जानकारी दी है कि इस मामले में कहा जा रहा है कि वायरल वीडियो के अलावा और भी कुछ वीडियो बनाए गए हैं, ये बात सरासर गलत है। हमारी जांच में ऐसा कोई दूसरा वीडियो सामने नहीं आया है। हमारी तरफ से FIR दर्ज़ कर ली गई है, एक छात्रा को हमने गिरफ़्तार भी कर लिया है। (फोटो ANI से ली गई है)

यहां देखें वीडियो