Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर सफलता पूर्वक रखा कदम और इसी के साथ दक्षिणी ध्रुव पर अंतरिक्षयान उतारने वाला दुनिया का पहला देश बना भारत, देखें वीडियो
Chandrayaan-3 Landing: भारत का चंद्रयान-3 बुधवार की शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर सफलतापूर्वक चांद पर उतर चुका है और इस साफ्ट लैंडिंग के बाद पूरे देश में उत्साह का माहौल है. इस की पुष्टि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने की है तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो की पूरी टीम को बधाई दी है.
पीएम ने भारतीय वैज्ञानिकों के सामर्थ्य पर खुशी जाहिर करते हुए इस सफलता को भारत के लिए ऐतिहासिक और समृद्ध कदम बताया है. मालूम हो कि चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग होने के बाद भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक उतारने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है. बता दें कि चंद्रयान-3 मिशने के लिए 615 करोड़ खर्च हुआ है और इसे 14 जुलाई को लांच किया गया था. फिलहाल इस सफलता पर पूरा देश जश्न मना रहा है. इस एतिहासिक पल को किसी ने रेलवे स्टेशन पर खड़े होकर देखा तो किसी ने पिंक बूथ पर.
यहां देखें वीडियो