Chandrayaan-3: विक्रम लैंडर ने भेजा है चांद का नया वीडियो…देखने के बाद किसी भी सुंदर युवती को कहना बंद कर देंगें, “ये चांद सा रोशन चेहरा… “
Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देश भर में प्रार्थना की जा रही है. तो वहीं 23 अगस्त की शाम को ISRO इसको अपने अंतिम अंजाम तक पहुंचाएगा, लेकिन इससे पहले 22 अगस्त को इसरो की ओर से चांद का नया वीडियो शेयर किया गया है. इसको लेकर इसरो की ओर से बताया गया है कि यह वीडियो 20 अगस्त को रिकॉर्ड किया गया है. इसी के साथ ये भी बताया गया है कि ये वीडियो लैंडर इमेजर कैमरा 4 के द्वारा कैप्चर किया गया है.
तो वहीं देशवासियों को 23 तारीख का बेसब्री से इंतजार है और पूरा देश इसरो को इतिहास रचते हुए देखना चाहते हैं. इसरो की ओर से जानकारी दी गई है कि, 23 अगस्त की शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 का लैंडर चांद की सतह पर लैंड करेगा. इसको लेकर इसरो की कहना है कि चंद्रयान-3 की सफलता के बाद युवाओं में अंतरिक्ष को लेकर अन्वेषण के प्रति रुचि और जिज्ञासा बढ़ेगी.
यहां देखें वीडियो