Chhath Puja 2025: आज घाटों पर होगी छठ मइया की पूजा…इस शुभ मुहूर्त पर दें अर्घ्य; कई शहरों के सूर्यास्त समय की देखें पूरी लिस्ट-Video

October 27, 2025 by No Comments

Share News

Chhath Puja 2025 Evening Arghya Time: आज पूर्वांचल का लोकप्रिय व्रत-त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. घरों से लेकर नदी घाटों तक उल्लास बिखरा हुआ है. घाटों की साफ-सफाई के बाद छठ मइया की बेदी बनाई जा रही है तो वहीं घरों में शाम की पूजा की तैयारी जोरों पर है. नहाय-खाय और खरना के बाद आज शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. तो वहीं कल सुबह घाटों पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण होगा.

ऐसे में व्रती महिलाओं की सुविधा के लिए यहां पर सूर्यास्त का समय दिया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, 27 अक्तूबर यानी आज शाम 5 बजकर 10 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 48 मिनट तक अर्घ्य का शुभ मुहूर्त है.आचार्य सुशील कृष्ण शास्त्री ने बताया कि छठ पूजा उषा अर्घ्य समय शाम से लेकर 28 अक्टूबर 2025 की सुबह 6 बजे से 6 बजकर 34 मिनट तक रहेगा.

देखें तमाम शहरों में कितने बजे होगा सूर्यास्त

दिल्ली-शाम 05 बजकर 40 मिनट
मुंबई-शाम 06 बजकर 08 मिनट
बिहार-शाम 05 बजकर 11 मिनट
पश्चिम बंगाल-शाम 05 बजकर 04 मिनट
आगरा-शाम 05 बजकर 38 मिनट
नोएडा-शाम 05 बजकर 40 मिनट
गोरखपुर-शाम 05 बजकर 18 मिनट
लखनऊ-शाम 05 बजकर 27 मिनट
चैन्नई-शाम 05 बजकर 44 मिनट
बेंगलुरु- शाम 05 बजकर 55 मिनट

बिहार में सूर्यास्त का समय

भागलपुर-शाम 05 बजकर 05 मिनट
गया-शाम 05 बजकर 13 मिनट
बेगुसराय-शाम 05 बजकर 08 मिनट
दरभंगा-शाम 05 बजकर 08 मिनट
कटिहार-शाम 05 बजकर 02 मिनट
सहरसा-शाम 05 बजकर 06 मिनट
पटना-शाम 05 बजकर 12 मिनट
मुजफ्फरपुर-शाम 05 बजकर 10 मिनट
सीतामढी-शाम 05 बजकर 09 मिनट
सीवान- 05 बजकर 14 मिनट

झारखंड में सूर्यास्त समय

देवघर-शाम 05 बजकर 07 मिनट
बोकारो-शाम 05 बजकर 10 मिनट
धनबाद-शाम 05 बजकर 08 मिनट
दुमका-शाम 05 बजकर 05 मिनट
रामगढ़-शाम 05 बजकर 15 मिनट
जामताड़ा-शाम 05 बजकर 07 मिनट
चतरा-शाम 05 बजकर 15 मिनट
रांची-शाम 05 बजकर 13 मिनट
जमशेदपुर-शाम 05 बजकर 11 मिनट
हजारीबाग-शाम 05 बजकर 13 मिनट

DISCLAIMER: यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। किसी भी धार्मिक कार्य को करते वक्त मन को एकाग्र अवश्य रखें। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।

ये भी पढ़ें-Chhath Puja Wishes: सात घोड़ों के रथ पर सवार…छठ महापर्व पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Chhath Puja : साक्षात भगवान हैं सूर्य देव…इसलिए कल शाम अर्घ्य देने से पहले जरूर करें ये काम