Chhath Puja Wishes: सात घोड़ों के रथ पर सवार…छठ महापर्व पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

October 26, 2025 by No Comments

Share News

Chhath Puja Wishes: आज खरना के साथ ही छठ पूजा व्रत का शुभारम्भ हो गया है. व्रती कल नदी घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य देव को शाम को अर्घ्य देंगी. पूर्वांचल के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक छठ व्रत का प्राचीन और पौराणिक महत्व है. मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्र में इस महापर्व को बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाया जाता है. छठ पर्व में मुख्य रूप से सूर्य देव और छठी मैया यानी षष्ठी देवी की विधि-विधान से पूजा आराधना की जाती है.

इस साल छठ पर्व की शुरुआत 25 अक्टूबर से हो चुकी है तो वहीं आज यान 26 अक्तूबर को खरना के साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा. कल शाम को यानी 27 अक्टूबर को अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाएगा तो वहीं 28 अक्टूबर 2025 को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही व्रत का पारण होगा. छठ की मान्यताएं, परंपराएं, आस्था, श्रद्धा, संयम और समर्पण जैसी प्रक्रिया ही इस पर्व को बहुत ही खास और श्रेष्ठ बनाती है.

तो वहीं छठ पूजा की अपनों को बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. इस खास मौके के लिए खबर स्टिंग अपने पाठकों के लिए शानदार बधाई संदेश लेकर आया है.( Chhath Puja Wishes Messages Greetings Images)

Chhath Puja Wishes Messages-

1- छठ का पर्व है आया
खुशियां अपार है लाया
सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देने
छठ महापर्व का त्योहार है आया
हमारी शुभकामनाएं करें स्वीकार
मुबारक हो आपको छठ का त्योहार

2- सात घोड़ों के रथ पर हो सवार,
भगवान सूर्य देव आएं हैं आपके द्वार
किरणों से भरे आपका घर संसार
छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

Chhath Puja Wishes Messages

3-छठ पर्व आप सभी के जीवन में खुशियां लाए
सबके घर को सुख-संपन्नता और यश से भरे
घर-घर में बरसे छठी माई का आशीर्वाद
आपको छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

4- हर पल सुनहरे फूल खिले
छठ मइया हर कष्ट हरें
खुशियों से भरी रहे जिंदगी आपकी
छठ पर हमारी यही है शुभकामना
Happy Chhath Puja

Chhath Puja Wishes Messages

5- कदुआ भात से होती छठ महापर्व की शुरुआत,
खरना के दिन खाते हैं खीर में गुड़ और भात
सांझ का अर्घ्य करता है जीवन में शुभ शुरुआत,
सुबह के अर्घ्य के साथ पूरी होती है हर किसी की मुराद
छठ महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

6- मन में श्रद्धा और भाव से करें पूजा
छठ मैया का मिलेगा भरपूर आशीर्वाद
जीवन में आएंगी खुशियां ही खुशियां
पूर्ण होंगे सब बिगड़े काज
छठ महापर्व की हार्दिक बधाई

Chhath Puja Wishes Messages

ये भी पढ़ें-Chhath Puja : साक्षात भगवान हैं सूर्य देव…इसलिए कल शाम अर्घ्य देने से पहले जरूर करें ये काम