UP: मुख्यमंत्री योगी ने मथुरा में ये दो चीजें की बैन, लोग बेचेंगे दूध-दही

November 27, 2021 by No Comments

Share News

लखनऊ /मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर एक बड़ा फैसला करते हुए उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शराब और मांस की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।  इस सम्बंध में उन्होंने सभी अधिकारियों को प्रतिबंध की योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। यह निर्णय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लिया गया। 

सोमवार को मुख्यमंत्री कृष्ण नगरी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने के लिए गए थे। यहा आयोजिक कार्यक्रम में उन्होंने इन दोनों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया। इससे पहले भी वह एक बयान में कह चुके हैं कि प्रदेश के जितने भी धार्मिक महत्व वाले जिले हैं, उन सभी में शराब और मांस की बिक्री में प्रतिबंध लगाया जाएगा। कार्यक्रम में उन्होंने सुझाव दिया कि जो लोग शराब और मांस के व्यापार में लगे हैं वे दूध-दही का भी व्यापार शुरू कर सकते हैं। मथुरा भारी मात्रा में दूध उत्पादन की जगह माना जाता है। इसी के साथ उन्होंने लोगों को यह भी भरोसा दिलाया कि बृजभूमि को विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। धन की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने देश को नई दिशा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। साथ ही कहा कि लंबे समय से उपेक्षित आस्था के स्थानों को अब पुनर्जीवित किया जा रहा है।