Political News: कांग्रेस नेता की भीड़ के सामने दिनदहाड़े हत्या, भून डाला गोलियों से, घटना सा सीसीटीवी फुटेज वायरल, देखें Live Video

September 11, 2023 by No Comments

Share News

Political News: कांग्रेस नेता की हत्या का एक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. घटना राजस्थान के धौलपुर की बताई जा रही है. जानकारी सामने आई है कि शुक्रवार की शाम को इस हत्याकांड के बाद पूरा इलाका दहल उठा है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि रास्ते से लोग आ-जा रहे हैं और बाइक सवार हमलावर बेखौफ कांग्रेस नेता को मार कर चले जाते हैं.

यहां देखें वीडियो

फिलहाल मृतक का पहचान मेहताब गुर्जर के रूप में हुई है. उनकी उम्र करीब 50 वर्ष थी वह जलालपुर मांगरोल में ब्लाक अध्यक्ष थे. उनके पिता का नाम प्रदुमन सिंह बताया जा रहा है. इस पूरी घटना को लेकर मृतक के भतीजे श्याम सुंदर ने मीडिया को बताया कि, शनिवार को उनके गांव में पटवारी कार्यालय का उद्घाटन होने वाला था. उसी की तैयारी में उसके चाचा मेहताब लगे हुए थे और मनिया कस्बे में टेंट वाले के पास गए थे. उसी समय वह टेंट का सामान खरीद ही रहे थे कि सात हमलावरों ने उनको घेर लिया और फिर कुल्हाड़ी से उनके ऊपर हमला कर दिया.

जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक भाग रहे चाचा को हमलावरों ने पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और फिर गोलियों से भून डाला. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, मेहताब के सीने, सिर और पेट में गोली मारी गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. तो वहीं हमलावर हवाई फायरिंग कर मौके से भाग गए हैं. इस पूरी घटना के पीछे श्याम सुंदर ने 20 साल से चली आ रही रंजिश को बताया है. तो वहीं धौलपुर के एडिशनल एसपी ओम प्रकाश मीणा ने मीडिया को जानकारी दी कि, इस घटना को करीब आधा दर्जन से हमलावरों ने अंजाम दिया है. फरार हमलावरों की सीसीटीवी फुटेज से पहचान की जा रही है और हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही हैं.