Assembly Election: देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे, देखें क्या है भाजपा-कांग्रेस की प्लानिंग
Assembly Election-2023: देश में लोकसभा चुनाव-2024 से पहले भारत के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा चुनाव आयोग ने कर दी है. साथ चुनावी राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जानकारी दी कि, 5 राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है. इन राज्यों में अलग-अलग तारीखों और चरणों में चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कराया जाएगा.
उन्होंने जानकारी दी कि, मिजोरम में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर को होगा. तो वहीं छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में होगा. साथ ही मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होगा. राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा. तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा. सभी राज्यों में मतगणना 3 दिसंबर को होगी.
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आगे जानकारी दी कि, 17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक पूरे देश में किसी को भी वोटर लिस्ट से संबंधित कोई भी परिवर्तन, विलोपन और संशोधन कराना है तो उसका स्वागत है, वे ऐसा करा सकते हैं.
जानें कहां कितनी विधानसभा सीटें हैं?
मिजोरम में 40 विधानसभा सीटें हैं. दिसंबर में सरकार का कार्यकाल यहां पर खत्म हो रहा है. दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ विधानसभा का जनवरी में कार्यकाल खत्म होगा. मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं. राजस्थान में 200 और तेलंगाना में 119 सीटें हैं. इनका भी कार्यकाल जनवरी में खत्म होगा. तो वहीं राजनीतिक दल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इन विधानसभा चुनावों को सेमीफाइल के तौर पर देख रही है. पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है. जिसमें तीन राज्य हिंदी बेल्ट में आते हैं. जहां पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है. इसके अलावा तेलंगाना में भी कड़ी टक्कर के संकेत मिल रहे हैं. वहीं मिजोरम का चुनाव वोटर्स की पसंद को भी दिखाएगा, कि किस तरफ उनका झुकाव हो रहा है.