Diwali Totaka: दीवाली की रात करें ये टोटका, भागेंगे भूत-प्रेत, घर से लेकर दुकान तक होगी बरक्कत ही बरक्कत
Diwali Totaka: कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दीपावली (लक्ष्मी पूजन) का त्योहार प्रतिवर्ष सनातन धर्म धूमधाम से मनाते हैं। भारतीय ज्योतिष अनुसन्धान संस्थान के निदेशक आचार्य विनोद कुमार मिश्र बताते हैं कि दीवाली (Diwali) की रात सभी प्रकार के कष्टों को हरने की रात होती है। अगर इस रात में कुछ सरल उपाय कर लिए जाएं तो तमाम छोटे-छोटे कष्टों से बचा जा सकता है।
दीपावली की रात ये करें उपाय
दीपावली की रात गणेशजी को लक्ष्मी जी के बाएं रख कर पूजा की जाये तो कष्ट दूर होते हैं। अगर घर में खींचातानी हो या दुकान में बरकत नहीं हो तो हर रविवार को एक लोटे में जल भर कर २१ बार गायत्री मन्त्र (ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यम भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात) का जप करके जल को दीवारों पर छिड़क दें पर ध्यान रहे की पैरों के नीचे जल ना आये।
दीपावली की सुबह तेल से मालिश करके स्नान करना चाहिए।

भूत प्रेत से रक्षा
दीपावली के दिन सरसों के तेल का या शुध्द घी का दिया जलाकर काजल बना ले ये काजल लगाने से भूत प्रेत पिशाच, डाकिनी से रक्षा होती है और बुरी नजर से भी रक्षा होती है।
दीपावली की रात कुबेर भगवान ने लक्ष्मी जी की आराधना की थी तो कुबेर बन गए। लक्ष्मी प्राप्ति हेतु निम्न मंत्र जपें-
लक्ष्मी मन्त्र
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा
पढ़ें कथा-एक


कथा- दो



DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। किसी भी धार्मिक कार्य को करते वक्त मन को एकाग्र अवश्य रखें। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)