Delhi Case: पठान को लेकर आलोचना झेल रहे शाहरुख ने एक झटके में लूट ली प्रशंसा, कार से घसीट कर मार दी जाने वाली अंजलि के परिजनों को दी आर्थिक मदद, देखें वीडियो
शाहरुख खान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पठान फिल्म को लेकर लोगों की आलोचना झेल रहे शाहरुख ने एक पल में अपने प्रति लोगों के विचार को बदलने के लिए मजबूर कर दिया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर जमकर उनकी प्रशंसा की जा रही है।
खबरों के मुताबिक उन्होंने दिल्ली में कार से घसीट कर मौत की नींद सुला दी जाने वाली अंजलि के परिवार को बड़ी आर्थिक मदद की है। बता दें कि नए साल के मौके पर एक कार ने अंजलि को लगभग 12 किलोमीटर घसीटा था, जिसके बाद अंजलि की मौत हो गई थी। इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह केस देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल अब इस केस से बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का नाम भी जुड़ गया है। उनकी दरियादिली सामने आई है। बताया जा रहा है कि शाहरुख ने अंजलि के परिवार को आर्थिक मदद की है।
एक खबर के मुताबिक शाहरुख खान की एनजीओ मीर फाउंडेशन ने अंजलि के परिवार की मदद करने के लिए आगे आई है। अंजलि अपने परिवार में अकेली कमाने वाली थी, वहीं उसके इस दुनिया से अलविदा कह जाने के बाद उसके परिवार को इस मुश्किल समय में दिक्कत ना हो, वो अपना खर्च उठा सके, इसलिए शाहरुख खान की संस्था ने परिवार की आर्थिक मदद की है। शाहरुख की संस्था की तरफ से अंजलि के परिवार को पैसे डोनेट किए गए हैं। फिलहाल शाहरुख ने कितने रुपए की आर्थिक मदद की है। इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
खबर में दिल्ली के एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि अंजलि के जाने के बाद उनके भाई बहन और खासकर मां जिनको स्वास्थय संबंधी समस्या है उन्हें राहत मिल सके, इसलिए शाहरुख की संस्था मीर फाउंडेशन ने ये आर्थिक सहायता की है। हालांकि कितने पैसे दिए गए हैं, इसको डिस्कलोज नहीं किया गया है। बता दें, अंजलि के साथ ये घटना नए साल के पहले दिन दिल्ली के सुल्तानपुरी से कंझावाला के बीच घटी थी, जिसके बाद अंजिल को अपनी जान गंवानी पड़ी।
विवादों में घिरे हैं शाहरुख
पठान फिल्म का गाना बेशरम रंग के रिलीज होने के बाद से ही शाहरुख खान विवादों में घिरे हुए हैं। इस गाने में भगवा रंग की बिकनी का इस्तेमाल किए जाने के कारण लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं और इस फिल्म के बहिष्कार के लिए भी आंदोलन चला रहे हैं। बता दें कि फिल्म के गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकनी पहनी है और गाना बेशरम रंग है। इसी को लेकर लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे थे, लेकिन बादशाह ने लोगों के विचार एक ही झटके में बदल दिया और अब सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की जा रही है। बता दें कि फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है और इस फिल्म के जरिए शाहरुख चार साल बाद पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। 2 नवंबर को शाहरुख के बर्थडे के मौके पर इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। वहीं 10 जनवरी को इसका ट्रेलर देखने को मिलेगा।