रक्षाबंधन से पहले ही महिलाओं के खाते में आएंगे ₹ 2500…इस राज्य की सरकार ने की घोषणा; नई योजना को मिली कैबिनेट की मंजूरी
Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को आधिकारिक तौर पर मंजूरी दी गई. इसके तहत अब राजधानी की पात्र महिलाओं को सरकार हर महीने ₹2500 की वित्तीय सहायता देगी.
रक्षाबंधन से पहले इसकी पहली किस्त मिल जाएगी. इसके लिए मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि महिलाओं के सुचारू आवेदन के लिए 1 अगस्त से एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया जाएगा. कोशिश की जाएगी कि आवेदनों का सत्यापन जल्द हो और रक्षाबंधन (राखी) के पावन पर्व तक महिलाओं के बैंक खातों में योजना की पहली किस्त ट्रांसफर कर दी जाए.
इन पात्र महिलाओं को ही मिलेगा योजना का लाभ
आवेदक महिला का कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए.
आवेदन करते समय महिला को एक स्व-घोषणा पत्र जमा करना होगा।
आवेदक को प्रमाणित करना होगा कि वह कम से कम पिछले 10 वर्षों से दिल्ली की निवासी है।
#WATCH | रक्षाबंधन से पहले दिल्ली कैबिनेट का बड़ा फैसला, ‘लक्ष्मी योजना’ को मंजूरी।
इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
सरकार के अनुसार, पंजीकरण पोर्टल 1 अगस्त से शुरू होगा और रक्षाबंधन से पहले पहली किस्त जारी करने की तैयारी है।… pic.twitter.com/amA4kNkiYo
— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) July 28, 2026