व्हाट्सएप पर वायरल हुए सवाल…गुजरात में BAMS का पेपर लीक? AAP नेता संजय सिंह ने पीएम मोदी पर लगाया बड़ा आरोप-Video
Sanjay Singh: देश में लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के पर्चे लीक होने का सिलसिला जारी है. नीट यूजी पेपर लीक के बाद अब खबर आ रही है कि गुजरात के जामनगर स्थित प्रसिद्ध गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS परीक्षा का पेपर लीक होने का आरोप लगाया जा रहा है. जहां एक ओर इस घटना को लेकर छात्रों में भारी आक्रोश है तो वहीं इसको लेकर गुजरात से लेकर दिल्ली तक में सियासत तेज हो गई है.
जहाँ-जहाँ भाजपा की सरकार है, वहाँ बार-बार Paper Leak हो रहे हैं, और ये इसलिए हो रहा है क्योंकि पेपर लीक करवाने वाली कंपनियों के मालिकों से प्रधानमंत्री मोदी और उनके मुख्यमंत्रियों के गहरे रिश्ते हैं।
गुजरात Paper Leak पर राज्यसभा सांसद @SanjayAzadSln जी ने विस्तार से बताया,… pic.twitter.com/ncxsGSTVcF
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) July 27, 2026
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार और भाजपा पर करारा हमला बोलते हुए बड़ा आरोप लगाया है. मालूम हो कि नीट पेपर लीक मामले में हाल ही में छात्रों के बड़े प्रदर्शन के बाद शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया है और अब प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाया गया है. फिलहाल उनके उम्मीद की जा रही है कि शिक्षा में सुधार होगा.
क्या आप जानते हैं कि सरकार Paper Leak करने वालों को बचाने में क्यों लग जाती है?
— @SanjayAzadSln जी, राज्यसभा सांसद, AAP pic.twitter.com/USQP8ZTFiS
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) July 27, 2026
संजय सिंह ने लगाए ये आरोप
पत्रकारों से बात करते हुए संजय सिंह ने सरकार पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश भर में लगातार पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं. इस पूरे मामले में भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिलीभगत है. उन्होंने ये भी दावा किया कि जहां पर भी भाजपा की सरकारें हैं, वहां तो पेपर लीक होना एक आम बात हो गई है.
CBI ने 2024 NEET Paper Leak मामले में संजीव मुखिया को मास्टरमाइंड बताया था, लेकिन कुछ दिन पहले CBI ने उसे क्लीन चिट दे दी। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी जी कह रहे हैं कि Paper Leak करने वाला जेल में सड़ रहा है।
प्रधानमंत्री जी, कृपया देश को बताइए-आख़िर कौन जेल में सड़ रहा है?
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) July 27, 2026
उन्होंने दावा करते हुए इस पूरे मामले को एक घोटाला बताया और कहा कि इसमें शामिल कंपनियों के तार सत्ता से जुड़े हैं. ये कंपनियां पीएम मोदी और भाजपा के मुख्यमंत्रियों के करीबीयों की हैं. यही वजह है कि पेपर लीक करने वाले माफियाओं पर किसी तरह की कड़ी कार्रवाई नहीं की जा रही है.
व्हाट्सएप पर वायरल हुए सवाल
गुजरात के इस मामले को लेकर संजय सिंह ने दावा किया कि गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में बीएएमएस की परीक्षाएं चल रही हैं. वह आगे बोले कि बीएएमएस का मतलब बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी होता है. आरोप लगाते हुए वह बोले कि 20 जुलाई को बीएएमएस थर्ड ईयर के ‘शल्य तंत्र-1’ विषय का पेपर था और परीक्षा से ठीक पहले ही इसके सवाल व्हाट्सएप पर वायरल हो गए.
वह आगे बोले कि परीक्षा में पूरे 12 सवाल पूछे गए थे और उनमें से 11 सवाल वही थे जो परीक्षा से पहले ही व्हाट्सएप पर वायरल हुए. संजय सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान ये भय प्रकट किया कि परीक्षाएं दो अगस्त तक चलनी है और तब तक और कितने पेपर लीक होंगे, कुछ कहा नहीं जा सकता.
Paper Leak माफियाओं से है Modi सरकार की साठगांठ! pic.twitter.com/NMsnyiobJM
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) July 27, 2026
यूनिवर्सिटी प्रशासन का आया जवाब
इस पूरे मामले में जैसे ही विवाद बढ़ा यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया. आनन-फानन मे इंचार्ज एग्जामिनेशन डायरेक्टर एचपी झाला ने बयान जारी किया और बताया कि 20 जुलाई की सुबह परीक्षा ठीक से हो गई थी लेकिन शाम को मोबाइल पर सवाल वायरल होने की खबर उनको मिली. इस पर वाइस चांसलर से बात की गई और फिर एक विशेष जांच समिति का गठन जांच के लिए किया गया. यूनिवर्सिटी का दावा है कि पेपर लीक की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. जांच जारी है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम फैसला होगा. जो बी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. हालांकि 20 से 25 कॉलेजों की बाकी परीक्षाएं रद्द नहीं की गई हैं. वे अपने तय समय पर होती रहेंगी.