Delhi Police: मदरसे में पढ़ने वाले 11 साल के लड़के का यौन उत्पीड़न, मौलवी गिरफ्तार, गुनाह किया कबूल, महिला आयोग की अध्यक्ष ने जारी की थी पुलिस को नोटिस, देखें क्या लगा है आरोप

October 14, 2022 by No Comments

Share News

नई दिल्ली। दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक मदरसे में पढ़ने वाले 11 साल के लड़के का यौन उत्पीड़न करने वाला मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित बच्चे की मां की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने मौलवी के खिलाफ एक्शन लिया और पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस सम्बंध में तमाम खबरें व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिल्ली के करावल नगर थाने में पीड़ित बच्चे की की मां ने गुरुग्राम के 11 वर्षीय लड़के के साथ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।

पीड़ित मदरसा में पढ़ता है। जांच के दौरान मौलवी मोहम्मद जावेद ने अपना गुनाह कबूल किया और खुलासा किया कि उसने लड़के का यौन शोषण किया था। इसी के साथ दिल्ली पुलिस ने ये भी जानकारी दी है कि 24 वर्षीय आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन करावल नगर में धारा 377 आईपीसी और 6/8 पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी से पहले ही दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने पुलिस को नोटिस जारी कर आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग की थी। स्वाती ने ट्विटर पर जानकारी दी कि दिल्ली के करावल नगर के एक मदरसे के मौलवी ने 11 साल के बच्चे का यौन उत्पीड़न किया। मुश्किल से बच्चा मदरसे से भागा और गुड़गाँव पहुँच कर अपनी माँ को आपबीती बताई। उसने बताया कि मौलवी उससे पैर दबवाता था और यौन शोषण करता था। मामले में पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूँ। दोषी को सज़ा दिलाएँगे। (फोटो सोर्स-एएनआई)