Delhi: “बचपन में पिता ने किया यौन उत्पीड़न, पिटाई से बचने के लिए छिपती थी बेड के नीचे…” महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने किया चौंकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो
Delhi: दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. इस सम्बंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके बचपन में उनके पिता ने कई बार यौन उत्पीड़न किया. उन्होंने कहा कि वो मुझे पीटते थे और मैं बचने के लिए बेड के नीचे छिप जाती थी.
वहीं होली पर जापानी युवती के साथ रंग लगाने के दौरान बदसलूकी के मामले में स्वाति मालीवाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ युवक एक जापानी महिला को होली का रंग लगा रहे थे. वह काफी असहज महसूस कर रही थी. युवती ने आरोप लगाया था कि युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी और वह मदद के लिए चिल्ला रही थी, लेकिन आरोपी युवक रुके नहीं. तो वहीं इस पूरे मामले में उन्होंने कहा कि दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर युवकों पर कार्रवाई की मांग की है. उन लोगों की पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.
हाई कोर्ट से मिली राहत
मीडिया सूत्रों के मुताबिक स्वाति मालीवाल को एक मामले में शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने राहत प्रदान कर दी है. नियुक्तियों में अनियमितता के मामले में आरोप तय किए जाने के खिलाफ मालीवाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति अनूप जयराम भंभानी की पीठ ने निचली अदालत में चल रही सुनवाई पर रोक लगा दी. पीठ ने कहा कि इस मामले में आर्थिक लाभ प्राप्त करने का अनिवार्य घटक शामिल नहीं हैं. साथ ही इसे लेकर भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) से स्थिति रिपोर्ट तलब की है। जवाब देने के लिए उसे छह सप्ताह का समय दिया और मामले की अगली सुनवाई 26 जुलाई को तय की है.
यहां देखे वीडियो