धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर…प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, जानें उनका राजनीतिक करियर और पढ़ाई-लिखाई
Dharmendra Pradhan Resigned: नीट पेपर लीक मामले में तमाम बवाल के बाद शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम मोदी को इस्तीफा भेजा था जिसे राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है. इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बीच हर्ष की लहर है. सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने तो यहां तक कह दिया है कि झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए. हमने कर दिखाया. तो दूसरी ओर उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है.
मालूम हो कि पिछले कुछ महीनों के भीतर नीट पेपर लीक के साथ ही सीबीएसई की परीक्षा में भी तमाम गड़बड़ियां पाई गई. इसी के बाद से देश भर के छात्रों में रोष था और फिर जंतर-मंतर पर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी. इसी के बाद ही शनिवार यानी 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया.
5वीं बार चुने गए हैं सांसद
प्रल्हाद वेंकटेश जोशी कर्नाटक के धारवाड़ से 5वीं बार सांसद चुने गए हैं और वह भारतीय जनता पार्टी के बहुत ही पुराने और बेहद अनुभवी और वरिष्ठ नेताओं में से एक माने जाते हैं. इससे पहले उनके पास संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी थी और इसे इन्होंने बखूबी निभाया. माना जा रहा है कि संसदीय मामलों व प्रशासनिक क्षमता की गहरी समझ रखने वाले जोशी नए प्रभार के तहत शिक्षा क्षेत्र की सभी प्राथमिकताओं को गति देने की चुनौती भी उनके सामने होगी. तो वहीं उनके ऊपर अब नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के क्रियान्वयन के साथ ही उच्च शिक्षा संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण और देश भर में शैक्षणिक सुधारों से जुड़ी योजनाओं को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने को लेकर भी भरोसा जताया जा रहा है. तो वहीं पेपर लीक जैसे मामलों में भी रोक को लेकर उम्मीद जताई जा रही है.
यहां से पूरी की स्कूली शिक्षा
प्रह्लाद जोशी की प्रारम्भिक शिक्षा रेलवे स्कूल से हुई. इसके बाद न्यू इंग्लिश स्कूल से उनकी स्कूली शिक्षा पूरी की. कर्नाटक विश्वविद्यालय, धारवाड़ से संबद्ध के.एस. आर्ट्स कॉलेज, हुबली में उच्च शिक्षा के लिए दाखिला लिया और बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री हासिल की. स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू कर दी थी.
तीन बेटियों के पिता हैं जोशी
कर्नाटक के विजयपुर में प्रल्हाद जोशी का जन्म 27 नवंबर 1962 को हुआ था. उनके माता-पिता का नाम मालतीबाई और वेंकटेश जोशी है. 26 नवंबर 1992 को उनकी शादी ज्योति जोशी से हुई. उनके परिवार में पत्नी के साथ ही तीन बेटियां हैं.
खबर अपडेट की जा रही है…