ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग…टारगेट पर ‘कौन’… अटॉर्नी जनरल का बड़ा खुलासा; टीचर था हमलावर-Video
Donald Trump News: अमेरिका से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान फायरिंग की घटना ने पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया है. तो वहीं इस घटना को लेकर अब बड़ा खुलासा सामने आया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच एजेंसियों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि हमलावर के निशाने पर केवल आम लोग नहीं बल्कि सरकार के बड़े अधिकारी, या फिर राष्ट्रपति भी हो सकते थे. खबरों के मुताबिक हमलावर काफी पढ़ा-लिखा है. उसने ये हमला क्यों किया, इसको लेकर जांच जारी है.
President Trump and Vice President JD Vance were rushed off the stage after shots were fired at the White House Correspondents’ Dinner.#news pic.twitter.com/YQuG8gzTMf
— MS NOW (@MSNOWNews) April 26, 2026
अमेरिका के कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों पर हमला करने आया था और इसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हो सकते थे. हमलावर कैलिफोर्निया से ट्रेन के जरिए पहले शिकागो और फिर वॉशिंगटन डीसी पहुंचा. उसने लम्बा सफर तय किया. उसने उसी होटल में कमरा लिया, जहां यह हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम किया जा रहा था.
शनिवार देर रात हुई घटना
मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, घटना शनिवार रात को हुई. दरअसल व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर का कार्यक्रम चल रहा था जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सा ही तमाम बड़े नेता और अधिकारी मौजूद थे. सभी डिनर और बातचीत कर रहे थे कि तभी अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि गोलियों की आवाज के बीच कार्यक्रम स्थल में अफरा-तफरी मच जाती है और लोग अपनी जान बचाने के लिए टेबलों के नीचे छिप जाते हैं.
तो वहीं सीक्रेट सर्विस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप और अन्य बड़े नेताओं को सुरक्षित बाहर निकाला. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर पूरी तरह से हथियारों से लैस था और सिक्योरिटी चेकप्वाइंट को तोड़कर अंदर घुसने का पूरा प्रयास कर रहा था. हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने उसे अंदर जाने से पहले ही पकडड लिया लेकिन वह कई राउंड की फायरिंग करने में सफल रहा और कार्यक्रम स्थल में दहशत फैलान दी. इस दौरान एक सुरक्षा अधिकारी के घायल होने की खबर सामने आ रही है लेकिन उसकी जान बच गई है.
आरोपी का खंगाला जा रहा ईरान कनेक्शन
आरोपी को सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में ले लिया है और उसका ईरान कनेक्शन खंगाला जा रहा है. आरोपी की पहचान 31 साल के कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है. उस पर आरोप है कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा है. एजेंसियां उसके असली मकसद का पता लगाने के लिए उसके मोबाइल, लैपटॉप और लिखे गए नोट्स की जांच कर रही हैं. पता लगाया जा रहा है कि वह अकेला था या किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा है. फिलहाल जांच में उसका आपराधिक रिकार्ड सामने नहीं आया है. जहां तक ईरान कनेक्शन की बात है, अटॉर्नी जनरल का स्पष्ट तौर पर कहना है कि अभी तक ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं मिला है. फिलहाल जांच जारी है. तो वहीं ये भी कहा कि हमलावर ने सत्ता में बैटे लोगों पर हमला करने की कोशिश की इससे अमेरिका में बढ़ती राजनीतिक हिंसा को लेकर चिंता बढ़ी है.
हमलावर की शिक्षा
हमलावर कोल टॉमस एलन की शिक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल खबर के मुताबिक, वह उच्च शिक्षित मैकेनिकल इंजीनियर और कम्प्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री धारक है. 2017 में उसने कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की थी. फिर उसने कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, डोमिंगुएज़ हिल्स से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री भी हासिल की.
पूछताछ में उसने खुद को एक सॉफ्टवेयर विशेषज्ञ के रूप में काम करने वाला बताया है और खुद को एक वीडियो गेम डेवलपर बताया है. अगर उसके शिक्षण के अनुभव की बात कहें तो वह C2 Education में पार्ट-टाइम ट्यूटर के रूप में भी काम कर रहा था. यहां पर उसको 2024 दिसम्बर में “टीचर ऑफ द मंथ” के रूप में भी मान्यता मिली थी. अब सवाल ये है कि आखिर इतना पढ़ालिखा और काबिल होने के बावजूद उसने ये हमला क्यों किया?
Good audio… pic.twitter.com/8BTXZ96eLy
— David Bozell 🇺🇸 (@DavidBozell) April 26, 2026
ये भी पढ़ें-ईरान को अमेरिका ने एक बार फिर दी खुली धमकी… डोनाल्ड ट्रंप बोले- मैं 47 वां राष्ट्रपति…आज देखना इन पागलों…