Dubai Air Show: भारत का लड़ाकू विमान तेजस क्रैश…पायलट शहीद, रूह कंपा देने वाला Video वायरल
Dubai Air Show: भारत के लिए दुख भरी खबर सामने आ रही है. दरअसल दुबई में एक एयर शो का आयोजन हो रहा था जहां पर एक हाई-स्पीड युद्धाभ्यास के दौरान लड़ाकू विमान तेजस दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इस दुर्घटना का भयावह वीडियो सामने आया है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि विमान तेजी से जमीन की ओर गिर रहा है और फिर तेजी से जमीन पर टकराता है और मैदान में आग और काला धुआं फैल जाता है.
IAF ने इस दुखद खबर को शेयर करते हुए पायलट की मौत की पुष्टि की है. फिलहाल इस क्रैश को लेकर जांच जारी है और इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है. IAF ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा ‘आज दुबई एयर शो में हवाई प्रदर्शन के दौरान भारतीय वायु सेना (IAF) का एक तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.‘ पोस्ट में आगे लिखा है कि इस दुर्घटना में पायलट को गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई. भारतीय वायु सेना जीवन की इस क्षति पर गहरा दुख व्यक्त करती है और दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ दृढ़ता से खड़ी है.
इस दुर्घटना की पुष्टि भारतीय एयरफोर्स की ओर से की गई है. आधिकारिक बयान देते हुए IAF ने बताया है कि दुर्घटना की जांच की जा रही है. जल्द ही अपडेट शेयर किया जाएगा.
An aircraft took part in a demonstration flight at Dubai Airshow and crashed
.
.#tejas #flight #crash #dubaï #heartbreaking pic.twitter.com/mbmfDx13Gt— Mohit (@Mohit_patrkar) November 21, 2025
इतने बजे हुआ क्रैश
न्यूज एजेंसी एपी की खबर के मुताबिक HAL तेजस स्थानीय समय के हिसाब से दोपहर करीब 2:10 बजे के आस-पास क्रैश हुआ है. यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब वहां पर एयरशो के दौरान भीड़ के सामने विमान का डेमोंस्ट्रेशन किया जा रहा था. अब भारतीय वायुसेना लड़ाकू विमान क्रैश होने के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी बैठाएगी. इसी के बाद हादसे से जुड़े हर प्वाइंट की विस्तार से जांच हो सकेगी. मालूम हो कि ऐसा दूसरी बार है जब तेजस विमान क्रैश हुआ है. इससे पहले 2024 में राजस्थान के जैसलमेर में इंजन फेल होने के कारण क्रैश हो गया था.
An IAF Tejas aircraft met with an accident during an aerial display at Dubai Air Show, today. The pilot sustained fatal injuries in the accident.
IAF deeply regrets the loss of life and stands firmly with the bereaved family in this time of grief.
A court of inquiry is being…
— Indian Air Force (@IAF_MCC) November 21, 2025
कमांडर बख्शी ने कही ये बात
सेवानिवृत्त भारतीय वायु सेना अधिकारी और रक्षा विशेषज्ञ विंग कमांडर प्रफुल बख्शी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा कि “मुझे केवल उतना ही मालूम है जितना समाचारों में प्रसारित किया जा रहा है. पायलट की मृत्यु का दुर्भाग्यपूर्ण समाचार मुझे भी मिला है. लड़ाकू विमानों की उड़ान में दुर्घटनाएँ कई कारणों से हो सकती हैं. यह उतना सुरक्षित नहीं है जितना पाठ्यपुस्तकों में दिखाया जाता है.”
Fighter aircraft crash at Dubai Airshow! #dubaiairshow pic.twitter.com/RZbd7h8inK
— Rahul Bharti (@rahulsviz) November 21, 2025
ये भी पढ़ें-सऊदी अरब में 42 भारतीय जिंदा जले…18 सिर्फ एक ही परिवार से; रो-रो कर मृतकों के परिजनों ने की ये मांग-Video