शक्तिशाली भूकंप से कांपा रूस फिर भी डॉक्टर करते रहे ऑपरेशन, Video वायरल; कई देशो में जारी हुई सुनामी की चेतावनी
Earthquake in Russia: रूस में बुधवार यानी आज रूस में शक्तिशाली भूकंप आने के बाद पूरी धरती डोल गई तो वहीं माना जा रहा है कि यह भूकंप दुनिया का अब तक का सबसे अधिक शक्तिशाली भूकंप रहा तो इसी भूकंप के झटकों के दौरान रूसी डॉक्टर ऑपरेशन भी करते रहे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई चिकित्सकों की तारीफ कर रहे हैं.
रूस के सुदूर पूर्वी इलाके कामचटका प्रायद्वीप पर आए इस भूकंप को रिक्टर स्केल पर 8.8 मापा गया. इस भूकंप ने रूस के साथ ही जापान और अमेरिका तक के तटीय इलाकों में सुनामी ला दी. तो वहीं एक वीडियो कामचटका के एक हॉस्पिटल से आया है जहां शक्तिशाली भूकंप के दौरान भी सर्जरी करते डॉक्टरों ने अपनी मजबूत मानसिकता दिखाई और शांत रहे. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पूरा हॉस्पिटल भूकंप के झटकों को महसूस कर रहा था तब भी डॉक्टरों ने सर्जरी नहीं रोकी.
Watch: Doctors in Kamchatka, Russia kept calm during the powerful quake and never stopped the surgery #Japan #Hawaii #Russia#Tsunami #earthquakes #tsunamihawaii #tsunamijapan pic.twitter.com/iKgfkVdGXu
— JUST IN | World (@justinbroadcast) July 30, 2025
यह वीडियो क्षेत्रीय स्वास्थ्य मंत्री ओलेग मेलनिकोव ने अपने आधिकारिक टेलिग्राम चैनल पर पोस्ट किया है.रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मरीज की हालत ठीक है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार सुबह रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता का भूकंप आया. इसका केंद्र पेट्रोपाव्लोव्स्क-कामचत्स्की शहर से लगभग 119 किमी दूर था, जो रूस का एक शहर है जिसकी आबादी 1.8 लाख के करीब है। इस भूकंप के आने के बाद चीन, पेरू और इक्वाडोर सहित प्रशांत महासागर में कई देशों के तटीय इलाकों के लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है. इसके बाद प्रशांत क्षेत्र की चिंता बढ़ गई है. लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है.
इस भूकंप के बाद रूस, जापान, अमेरिका (हवाई और अलास्का), ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और प्रशांत महासागर के कई द्वीप देशों में तुरंत सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई।
Rusya’da meydana gelen 8,7’lik deprem, sismik gözlemlerin başladığı tarihten bu yana kaydedilen en şiddetli yedinci deprem oldu.#Rusya #Tsunami pic.twitter.com/iuusAw7QOf
— Türkiye Gündemi (@TurkiyeGundmi) July 30, 2025
प्रशांत महासागर के विभिन्न क्षेत्रों में भूकंपीय तरंगों का असर देखने के बाद जापान, रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र और हवाई जैसे अमेरिकी क्षेत्र हाई अलर्ट पर हैं।
तो वहीं अधिकारियों ने भूकंप के केंद्र के नजदीक स्थित खासकर कामचटका प्रायद्वीप के कई इलाकों से शीघ्र ही खाली कराना शुरू कर दिया है. यहीं पर वैज्ञानिकों ने 3–4 मीटर (10–13 फीट) ऊंची सुनामी लहरों की चेतावनी दी है। फिलहाल संवेदनशील तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को ऊंचे क्षेत्रों या सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का काम किया जा रहा है.
चीन की बढ़ी चिंता
अधिकारियों के बयान की मानें तो चीन के पूर्वी तटीय क्षेत्रों में सुनामी की लहरें पहुंच सकती हैं, इसलिए चीन इस बारे में गंभीर रूप से चिंतित हैं। इसी के साथ ही राष्ट्रीय संसाधन मंत्रालय ने एक एडवाइस में जानकारी शेयर की है कि “ नई चेतावनी और विश्लेषणों की मानें तो भूकंप ने सुनामी की स्थिति ला दी है. इससे चीन के कुछ तटीय क्षेत्रों को क्षति पहुंचने का खतरा लगातार बना हुआ है।’ तो वहीं सुनामी की वजह से लहरों की ऊंचाई 30 सेंटीमीटर से लेकर एक मीटर तक होने की आशंका जताई जा रही है.
पेरू- इक्वाडोर ने भी जारी की चेतावनी
बता दें कि रूस में आए भूकंप के बाद पेरू की नौसेना ने भी राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र के आंकलन को ध्यान में रखते हुए अपने तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी चेतावनी जारी की है। तो वहीं इक्वाडोर के जोखिम प्रबंधन सचिवालय ने भी एक बयान जारी करते हुए सुनामी के खतरे की आशंका को देखते हुए गैलापागोस द्वीपसमूह के लिए “निवारक निकासी” का ऐलान किया है.