Earthquake in Delhi: दिल्ली में लगे भूकंप के झटके, जानें क्या थी तीव्रता, घर से बाहर निकले लोग

November 29, 2022 by No Comments

Share News

नई दिल्ली। नई दिल्ली में मंगलवार को एक बार फिर से भूकम्प के झटके महसूस किए गए। मीडिया सूत्रों के मुताबिक नई दिल्ली से 8 किमी पश्चिम में मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे 2.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलाजी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। भूकंप के दौरान किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।

बता दें कि आज से पहले 12 नवंबर को दिल्ली में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यह भूकंप शाम 7 बजकर 57 मिनट पर आया था। नेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई । भूकंप का केंद्र नेपाल के सिलंगा शहर से तीन किमी दूर जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। भारत के अलावा, नेपाल और चीन के क्षेत्र भी इससे प्रभावित थे। नेपाल में एक सप्ताह के अंदर आया यह तीसरा भूकंप था। भूकंप से किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई थी। इससे पहले 8 नवंबर को देर रात 1.57 बजे भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई थी। वहीं भारत में दिल्ली समेत यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र नेपाल में था। यहां के दाती में एक घर गिरने से 6 लोगों की मौत की खबर भी सामने आई थी।