Elon Musk: ट्विटर के मालिक ने ही ट्विटर को बताया सबसे खराब, एलन मस्क का ट्विट हुआ वायरल, लोग ले रहे चुटकी

November 8, 2022 by No Comments

Share News

ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने मंगलवार देर शाम एक ट्विट कर यह साफ कर दिया कि वाकई ट्विटर कितना खराब है। उन्होंने लिखा कि, ट्विटर सबसे खराब है लेकिन सबसे अच्छा भी। उन्होंने अंग्रेजी में लिखा Twitter is the worst! But also the best.

फिलहाल एलन मस्क का यह ट्विट तेजी से ट्विटर पर वायरल हो रहा है और लोग उनके ट्विट पर कॉमेंट करते हुए उन पर तंज कस रहे हैं। कोई कह रहा है कि यह कहने के बाद आपको मुंह धो लेना चाहिए तो कोई ब्लू टिक के लिए 8 डॉलर चार्ज पर कॉमेंट करते हुए मस्क की खिल्ली उड़ा रहा है।

बता दें कि जबसे मस्क के हाथों में ट्विटर की बागडोर आई है, ट्विटर के दिन बहुरते नहीं दिख रहे हैं। हाल ही में उन्होंने भारत के कर्मचारियों को निकाल कर बाहर कर दिया था और इससे पहले भारतीय सीईओ पराग अग्रवाल को भी निकाल कर बाहर कर दिया था। हालांकि जबसे मस्क ट्विटर के मालिक बने हैं, तबसे वह अपनी किसी न किसी हरकत को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।