UP News: कानपुर में खोदाई के दौरान निकले तीन शिवलिंग, पास बैठा है नाग-नागिन का जोड़ा, ब्रिटिश काल के बताए जा रहे हैं शिवलिंग, वायरल हुआ वीडियो

November 8, 2022 by No Comments

Share News

कानपुर। कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां खोदाई के दौरान तीन शिवलिंग निकलने का मामला सामने आया है। इसके बाद काम रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि शिवलिंग के पास नाग-नागिन का जोड़ा बैठा हुआ है। इस सम्बंध में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिवलिंग की चर्चा चारो ओर हो रही है।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक कानपुर के सेंट्रल स्टेशन पर कैंट साइड में पैदल पुल व एस्केलेटर निर्माण को लेकर मजदूर खोदाई कर रहे थे। इसी दौरान तीन शिवलिंग निकले हैं। शिवलिंग के पास नाग नागिन का जोड़ा भी देखा गया है। ये शिवलिंग ब्रिटिशकाल या इससे पहले के बताए जा रहे हैं। आरपीएफ व रेलवे अधिकारी इसको लेकर सक्रिय हुए हो गए हैं। विशेषज्ञों से शिवलिंग को लेकर जानकारी किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

बता दें कि करीब एक साल से आरपीएफ सेंट्रल थाने के बगल से एस्केलेटर व पैदल पुल निर्माण का काम चल रहा है। एस्केलेटर बनाने का काम पूरा होने के करीब है। सोमवार को खोदाई कराने के बाद मंगलवार सुबह भी दूसरी तरफ लोहे के एंगल लगाने को लेकर खोदाई की जा रहा थी, तभी अचानक एक के बाद एक तीन शिवलिंग निकलने के बाद मजदूरों ने काम रोक दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी बीच वहां पर नाग और नागिन का जोड़ा भी नजर आया, लेकिन वह कहां गए ये पता नहीं चल सका। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, शिवलिंग काफी प्राचीन हैं। ब्रिटिशकाल या उससे पहले के हो सकते हैं। यह भी संभव है कि औरंगजेब के काल में कोई शिव मंदिर तोड़ा गया हो, जिसके अवशेष व शिवलिंग यहां दबे रखे हों। भारतीय पुरातत्व विभाग को पत्र लिखकर विशेषज्ञों से इसकी जांच कराई जाएगी।