Varun Gandhi News: भाजपा सांसद वरुण गांधी की विस्फोटक चिट्ठी ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, पुलिस पर लगाया युवाओं में नशे और जुएं की लत लगाने का आरोप और UPDGP से की ये मांग

August 9, 2023 by No Comments

Share News

Varun Gandhi News: अपनी बेबाक बयानबाजी को लेकर अपनी ही सरकार को हमेशा सवालों के कटघरे में खड़ा कर देने वाले भाजपा सांसद वरुण गांधी की एक और चिठ्ठी ने सोशल मीडिया पर आग लगा रखी है. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से बीजेपी सांसद के इस पत्र ने योगी की पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खडे़ कर दिए हैं. फिलहाल उनके इस पत्र को विपक्षी दल जमकर वायरल रहा है.

डिजीपी को लिखी ये शिकायत
वायरल चिठ्ठी यूपी के डीजीपी को लिखी गई है और इसमें वरुण गांधी ने लिखा है कि, “मेरे संसदीय क्षेत्र पीलीभीत के बहेड़ी विधानसभा के समस्त क्षेत्रवासियों ने अवगत कराया है कि बहेड़ी कोतवाली की मिलीभगत से बहेड़ी नगर में नशे और जुए का कारोबार बड़े स्तर पर हो रहा है, जिससे युवा पीढ़ी का भविष्य बर्बाद हो रहा है. क्षेत्र के आमजनमानस के साथ बहेड़ी पुलिस का रवैया अच्छा नहीं है.” पत्र में आगे लिखा है, “कोतवाली में भ्रष्टाचार चर्म सीमा पर है. कोतवाली के काले कारनामे लगातार पेपर में छप रहे हैं. क्षेत्र में गोकशी के मामले भी लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं, जोकि दुखद है. विभागीय कार्रवाई न होना चिंता का विषय है, जिससे लोगों में रोष है. समस्त क्षेत्रवासियों ने बहेड़ी कोतवाली की गोपनीय जांच कर दोषियों पर विभागीय कार्यवाही कराने का आग्रह किया है.” इसके बाद वरुण गांधी ने लिखा है, “मेरा आपसे आग्रह है कि उपरोक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए बहेड़ी कोतवाली की गोपनीय जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने का कष्ट करें, ताकि आम जनमानस को न्याय मिल सके.” पत्र के आखिर में वरुण गांधी के हस्ताक्षर भी हैं.