UP News: जानें गूगल मैप क्यों कभी-कभी ले जाता है गलत लोकेशन पर…भूल कर न करें ये गलतियां…दिल दहला देने वाले हादसे में तीन की हुई मौत-Video

November 25, 2024 by No Comments

Share News

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में चौंका देने वाली बात सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बरेली जिला में निर्माणाधीन पुल से रामगंगा नदी में कार गिर गई जिससे तीन लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. दरअसल कार सवार गूगल मैप के जरिए अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे तभी गूगल ने कार सवार को उस पुल पर चढ़ा दिया जो पूरा बना ही नहीं था.

कार सवार अधूर पुल पर चढ़ गए और तेजी से आगे बढ़ रहे थे. उनको ये नहीं मालूम था कि आगे रास्ता ही नहीं है. कार की स्पीड इतनी तेज थी कि पुल के खत्म होते ही कार कई फीट नीचे नदी में जा गिरी. तीन कार सवार बरेली दिशा से दातागंज जिला बदायूं जा रहे थे। सूचना मिलते ही फरीदपुर बरेली और जिला बदायूं थाना दातागंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार और तीनों सवारों को नदी से बाहर निकाला।

हादसा रविवार की सुबह करीब 10 बजे हुआ था. स्थानीय लोगों के जरिए मिली जानकारी के मुताबिक, 2 साल पहले बाढ़ आने से पुल पर दोनों दिशाओं में एप्रोच रोड बह गई थी। इसके बाद से ही आवागमन प्रभावित था. इस हादसे के शिकार विवेक कुमार और कौशल कुमार फर्रुखाबाद जनपद से थे। तीसरे युवक की पहचान नहीं हो पाई है। बरेली पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

तो दूसरी ओर इस पूरे मामले में कार्य संस्था लोक निर्माण विभाग की पूरी लापरवाही बताई जा रही है क्योंकि विभाग की ओर से जीपीएस नेविगेशन अपडेट नहीं किया गया था और न ही पुल पर दोनों ओर संकेतक और अवरोधक लगाए गए थे। करीब 2 साल से ये अधूरा पुल पड़ा है. लोक निर्माण विभाग बदायूं को पुल पर दोनों ओर एप्रोच रोड बनाना था।

इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

बता दें कि बरेली में हुए इस हादसे के बाद डीएम निधि श्रीवास्तव ने सख्त कार्रवाई की है। डीएम के आदेश पर दातागंज के नायब तहसीलदार ने पीडब्ल्यूडी के 4 अभियंताओं समेत अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

न करें ये गलतियां

वैसे तो गूगल मैप्स सॉलिड बताता है लेकिन कभी-कभी इससे भी बड़ी गलतियां हो जाती है. यहां हम आपको 5 ऐसे कारण बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से गूगल मैप्स गलत लोकेशन पर ले जाकर छोड़ देता है. यही वजह है कि कभी-कभी बड़े हादसे तक हो जाते हैं-

कभी-कभी फोन में कम नेटवर्क कवर करने के कारण Google मैप सही लोकेशन को नहीं दिखा पाता या फिर कई बार लोग अपने फोन में बैटरी बचाने के लिए बैटरी सेविंग मोड ऑन करके रखते हैं. इससे फोन के कुछ फंक्शन खुद ही बंद हो जाते हैं और नहीं चलते हैं. इस वजह से नेट स्लो चलता है फिर जब हम ऐसी स्थिति में गूगल मैप्स के जरिए कहीं पहुंचने की मदद लेते हैं तो वह सही रास्ता नहीं बता पाता.

मालूम हो कि अगर लोकेशन स्टार्ट है तो व्हीकल मोड में कार मोड, वॉक मोड, बस मोड, साइकिल मोड आदि में से सलेक्ट करना जरूरी होता है. कई बार लोग इस बात का ध्यान नहीं देते हैं और कार से वॉक मोड सलेक्ट कर के गलियों में फंस जाते हैं. अगर आप कार मोड सलेक्ट करेंगे तो ये आपको उतना ही चौड़ा रास्ता दिखा सकता है, जितना कि एक कार के लिए जरूरी होता है.

एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर Google मैप गलत टाइम शो कर रहा है, तो इसके पीछे भी कई कारण हो सकता है. अगर आपके फोन में जीपीएस सिग्नल सही से नहीं आ रहा है इससे गूगल मैप्स पर असर पड़ता है, वो जल्दी से लोकेशन को ट्रैक नहीं कर पाता है.

अगर आप गूगल मैप के जरिए सही रास्ते पर पहुंचना चाहते हैं तो अपने फोन में ये जरूरी सेटिंग करें. इसके लिए आप सफर शुरू करते समय सही व्हीकल मोड सलेक्ट करें. इसके साथ ही नेविगेशन सेटिंग्स में अवॉइड हाईवे का ऑप्शन सलेक्ट करके उसे बंद करें. फिर iPhone सेटिंग्स में लोकेशन सर्विस का ऑप्शन सलेक्ट करने के बाद प्रिसाइस लोकेशन जरूर ऑन करें. इस तरह से आप सही तरीके से गूगल मैप का इस्तेमाल कर सकते हैं और कहीं फंसने के चांस भी कम हो जाते हैं.

कई बार फोन में कुछ परमिशन ऑफ होती हैं इसकी वजह से गूगल मैप पर भी असर पड़ता है. कभी-कभी तो लोकेशन हिस्ट्री बंद होने के कारण भी Google मैप सही टाइम ड्यूरेशन नहीं दिखाता.

ये भी पढ़ें-Viral Video: महिला शिक्षिका और प्रधानाध्यापक के बीच हुई मारपीट…वायरल हुआ वीडियो