Viral Video: महिला शिक्षिका और प्रधानाध्यापक के बीच हुई मारपीट…वायरल हुआ वीडियो
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि महिला और पुरुष के बीच मारपीट हो रही है. वीडियो बिहार के सिवान के एक स्कूल से सामने आया है. बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाली महिला एक शिक्षिका है तो महिला का जिसने हाथ पकड़ रखा है वह पुरुष प्रधानाध्यापक है.
फिलहाल दोनों की लड़ाई का वीडियो वायरल होने के बाद लोग कह रहे हैं कि जब ये लोग खुद ही लड़ रहे हैं तो फिर बच्चों को संस्कार क्या देते होंगे? दूसरे इन दोनों की लड़ाई देखकर मौके पर मौजूद लोग लड़ाई छुड़ाने के बजाए हंस रहे हैं. फिलहाल ये वीडियो किस स्कूल का है और कब का है इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है लेकिन ये वीडियो पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
👉 वायरल वीडियो बिहार के सिवान का बताया जा रहा है, जिसमें एक शिक्षिका द्वारा प्रधानाध्यापक के साथ हाथापाई की जा रही है,
👉विद्यालय में इस प्रकार के अमर्यादित कृत्य से बच्चों पर कितना बार असर पड़ता होगा, शिक्षकों को सोचना चाहिए। pic.twitter.com/r0Qe8jIuRC
— बेसिक शिक्षा: सूचना और सामग्री (@Info_4Education) November 21, 2024