Gorakhpur: कड़ाके की ठंड में बीच सड़क बहू ने लात-घूसों और डंडे से जमकर पीटा बूढ़ी सास को, वायरल हुआ दर्दनाक वीडियो

January 12, 2023 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि बीच सड़क पर एक युवा महिला एक बुजुर्ग महिला को जमकर डंडियों से पीट रही है और बुजुर्ग महिला का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। कड़ाके की ठंड में यह वीडियो जिसने भी देखा उसके मुंह से उफ्फ निकल आई और सभी बेरहम महिला को कोस रहे हैं और पुलिस से इस पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह वीडियो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के कैम्पियरगंज क्षेत्र के राखुखोर का बताया जा रहा है। जानकारी सामने आई है कि वीडियो में जो महिला बुजुर्ग महिला को पीट रही है वह उसकी बहू है और जब बहू अपनी सास को पीट रही थी, वहीं पर उसका बेटा भी था, लेकिन उसने अपनी मां को बचाने की कोई कोशिश नहीं की और न ही अपनी पत्नी के इस घृणित कार्य को रोकने की कोशिश की। जानकारी सामने आई है कि, राखुखोर निवासी बैजनाथ की सालों पहले मौत हो चुकी है।

उनकी 75 साल की विधवा पत्नी चंद्रावती गांव के बाहर स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज सड़क के किनारे अपने इकलौते बेटे सुरेश और उसकी पत्नी सुचित्रा के साथ रहती है। बहू-बेटे घर में ही चाय-पकौड़े की दुकान चलाते हैं। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग चंद्रावती शारीरिक रूप से असहाय हो चुकी हैं और बिना किसी की सहायता से चल-फिर नहीं सकतीं। इसी बात को लेकर अक्सर उनकी बहू उनकी पिटाई करती रहती है। रविवार की दोपहर भी यही हुआ और एक बार फिर चंद्रावती को उनकी बहू ने बीच सड़क ही लात-घूसों व डंडों से पीटा, जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। (फोटो-सोशल मीडिया)

यहां देखें वीडियो