आखिर किससे डर गए जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज…Video जारी कर सरकार से की ये मांग
Jagadguru Rambhadracharya Maharaj News: सोशल मीडिया पर चित्रकूट के जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह आशुतोष ब्रह्मचारी (आशुतोष पांडेय) पर आरोप लगा रहे हैं कि इससे उनको डर लग रहा है. इसका आपराधिक इतिहास है और प्रशासन इसकी कड़ाई से जांच करे और आवश्यक कार्रवाई करे.
बता दें कि ये आशुतोष ब्रह्मचारी वही है जिसने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द पर यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था और प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट में शिकायत भी की थी. इसी के बाद अविमुक्तेश्वरानन्द पर कोर्ट ने केस दर्ज करने का आदेश दिया था. तो वहीं शंकराचार्य पक्ष की ओर से दावा किया गया था कि आशुतोष का नाम उत्तर प्रदेश पुलिस के रिकॉर्ड में एक हिस्ट्रीशीटर के तौर पर दर्ज है.
बहुत बड़ी ख़बर-
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने शंकराचार्य पर कुत्सित आरोप लगाने वाले आशुतोष हिस्ट्रीशीटर की बखिया उधेड़ी।
यहां तक कह दिया कि मुझे इससे डर लग रहा है। इसका आपराधिक इतिहास है।
इसे जानकर वे बेहद कंपित हैं। प्रशासन इसकी सघन जांच कर कार्यवाही करे।
उन्होंने यहां तक कहा… pic.twitter.com/BHeDQQVQjS
— abhishek upadhyay (@upadhyayabhii) June 8, 2026
आश्विन सिंह है आशुतोष ब्रह्मचारी का असली नाम
बता दें कि आशुतोष ब्रह्मचारी का असली नाम आश्विन सिंह है और वह मूल रूप से शामली जिले के कांधला के रहने वाले हैं और ‘श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट’ के अध्यक्ष हैं. उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से दीक्षा ली थी. इस लिहाज से वह जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य भी हुए. बता दें कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आशुतोष ब्रह्मचारी पर गौ हत्या, धोखाधड़ी, हत्या के प्रयास, जज के फर्जी हस्ताक्षर और अन्य कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.
मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी की उस याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें उन्होंने शंकराचार्य की जमानत को चुनौती दी थी. इसके बाद यौन शोषण के मामले में शंकराचार्य को बड़ी राहत मिली थी. तो वहीं अब जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग सरकार से की है और खुद को उससे जान का खतरा बताया है.
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने लगाए ये आरोप
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर आरोप लगाया और कहा कि वह बेहद डरे हुए हैं. उनकी पीठ और उनके उत्तराधिकारी को इससे खतरा है. इसी के साथ ही जगद्गुरु ने आशंका जताई कि कहीं यही उनके खिलाफ षड्यंत्र तो नहीं कर रहा. तो वहीं वह ये भी कहते दिख रहे हैं वीडियो में कि उसने कभी आकर उनके दीक्षा ले ली होगी तो वह उनका शिष्य बन गया और उसने शंकराचार्य के खिलाफ कुत्सित आरोप लगाते समय भी खुद को मेरा शिष्य बताया था लेकिन अगर वह अपराधी है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.