Happy New Year-2023 Wishes: अपनों के नए साल को बनाएं यादगार, इन एकदम नए गजल शुभकामना संदेशों को भेजकर
रविवार से नया साल 2023 शुरू हो जाएगा। इसके सेलिब्रेशन के लिए लोगों ने न जाने क्या-क्या तैयारियां की हैं। 31 दिसम्बर की रात 12 बजे से ही धमाल की पूरी तैयारी हो गई है तो वहीं सोशल मीडिया पर अभी से नए साल की विशेस लोगों ने देना शुरू कर दिया है। ट्विटर पर #HappyNewYear ट्रेंड कर रहा है। तो क्यों न हम भी अपनों को प्यारा सा संदेश भेजकर उनके नए साल को यादगार बना दें। इन एकदम नए शुभकामना संदेशों को लिखा है कवयित्री डा. रश्मि कुलश्रेष्ठ ने।

“नया साल दस्तक दिये जा रहा है
दिसम्बर को ये सब नहीं भा रहा है।
विदाई के नाजुक पलों की कहें क्या।
आँखें हैं नम पर ग़ज़ल गा रहा है।”

“अब पुराने वस्त्र त्यागे वर्ष ने भी,
नव कलेवर आगवानी हो रही है।
झूमती खुशियाँ खड़ी हैं द्वार मेरे
नववर्ष की सुबह सुहानी हो रही है।”

“आज फिर वो ही कहानी हो रही है।
प्रेम की कोई निशानी हो रही है।
जब दिसम्बर फूल देकर जा रहा है
जनवरी भी शादमानी हो रही है ।”
“बाईस तो यूँ बीत गया लगा तेईसवा साल।
युवा हो रहे वर्ष की बदली बदली चाल।
बदली बदली चाल सुखों के पड़ें हिडोले,
अपनों संग निश्चिंत सदा ही झूला झूलें।
राग द्वेष को भूल सुखों की ओढें चादर
शुभमय हो नववर्ष सभी को नमन सादर।
खुशियाँ हरदम पास हमारी है यह ख्वाहिश
स्वागत तेईस का करें विदाई दें हम बाईस”