Happy New Year 2026: युवा हो रहे वर्ष की बदली बदली चाल…ताजा-तरीन कविताओं और बधाई संदेशों से दें अपनों को नए साल की शुभकामनाएं

December 31, 2025 by No Comments

Share News

Happy New Year 2026 Wishes: साल 2026 दस्तक दे रहा है और इसी के साथ ही सोशल मीडिया से लेकर हर जगह शुभकामना संदेश भेजने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. तो नए साल को एकदम तरोताजा बनाने के लिए https://khabarsting.com/ अपने पाठकों के लिए एकदम नए बधाई संदेश कविता के रूप में लेकर आया है. इन कविताओं की रचना की है जानी-मानी कवियत्री डॉ. रश्मि कुलश्रेष्ठ ने. वह हिंदी साहित्य के क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम हैं. वह हर खास मौकों पर अपनी लेखनी के जरिए समाज को नया संदेश देती रहती हैं. 

Rashmi Kulshreshth

डॉ. रश्मि कुलश्रेष्ठ

“पच्चीस तो यूँ बीत गया लगा छब्बीसवाँ साल।

युवा हो रहे वर्ष की बदली बदली चाल।

बदली बदली चाल सुखों के पड़ें हिडोले,

अपनों संग निश्चिंत सदा ही झूला झूलें।

राग द्वेष को भूल सुखों की ओढें चादर

शुभमय हो नववर्ष सभी को नमन सादर।

स्वर्ण रश्मि का पुंज सूर्य देता है आशीष

छब्बीस का स्वागत करें विदाई दे हम पच्चीस। “

आपको सपरिवार नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

new year wishes

“नया साल द्वारे खड़ा,लेकर नयी उमंग

आसमान में उड़ रही खुशियों भरी पतंग।“

Happy New Year

new year wishes

“आज फिर वो ही कहानी हो रही है,

नववर्ष की सुबह सुहानी हो रही है।”

ओस ने मुखड़ा कली का धो दिया है,

अल्ल सुबह रातरानी सो रही है।

सूर्य ने किरणों का सुन्दर जाल फेंका

भोर भी देखो सुहानी हो रही है।

अब पुराने वस्त्र त्यागे वर्ष ने भी,

नव कलेवर आगवानी हो रही है।

झूमती खुशियाँ खड़ी द्वार मेरे,

प्रेम की कोई निशानी हो रही है।”

आपको सपरिवार नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

new year wishes

“अब पुराने वस्त्र त्यागे वर्ष ने भी

नव कलेवर आगवानी हो रही है।

झूमती खुशियाँ खड़ी हैं द्वार मेरे

नववर्ष की सुबह सुहानी हो रही है।“

आपको सपरिवार नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

नए साल की कुछ और बधाई संदेश

“नया साल नई सोच लाया है,

हिम्मत को फिर से आवाज दे आया है।

जो अधूरा था, वो पूरा हो,

2026 इसी उम्मीद से आया है।“

नववर्ष की शुभकामनाएं

new year wishes

हमारी-तुम्हारी दोस्ती कोई स्टेटस नहीं,

जो साल बदलने के साथ ही बदल जाए।

ये वो रिश्ता है जो 2026 में भी

हर मुश्किल से टकरा जाए।

नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

ये भी पढ़ें-New Year-2026: नया साल आने से पहले घर से अवश्य निकाल दें ये पुरानी चीजें… नहीं तो झेलेंगे आर्थिक संकट

New Year 2026: शानदार रहेगा साल 2026…अगर आपका मूलांक है ये…