Healthy Life Style: सर्दी में कुछ इस तरह करें अदरक का सेवन, देखें 7 फायदेमंद तरीके
ये तो सभी जानते हैं कि जाड़े के दिनों में अदरक का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। यह एक ओर जहां सर्दी, जुकाम और खांसी से बचाती है वहीं यह शरीर में गर्माहट पैदा करके ठंड से भी हमें बचाती है। हालांकि यदि आपको अदरक से नुकसान होता है तो इसका सेवन न करें। इस लेख में आयुर्वेदाचार्य रोहित यादव बता रहे हैं कि किन सात तरीकों से सर्दी के मौसम में किया जा सकता है अदरक का सेवन।
देखें सात फायदेमंद तरीके
अदरक को चाय में कद्दूकस करके डालें। इस तरह से इसका उबालकर उपयोग करें।
एक गिलास पानी में अदरक के कुछ टूकड़ें डालकर पानी को उबालें और गुनगुना होने पर इसका सेवन करें।
आप जो भी सब्जी घर में बनाते हैं, उसमें भी अदरक को कद्दूकस करके डाल सकते हैं। ये भी बड़े फायदेमंद होता है।
अदरक को कूटकर एक चम्मच इसका रस निकाल लें और फिर आधा चम्मच शहद में मिलाकर इसे पीएं।
अदरक को पीसकर उसका पेस्ट बनालें और फिर इसे चटनी के साथ खाएं या इसका चटनी के रूप में इस्तेमाल करें।
कद्दूकस करके रायता में भी अदरक का उपयोग किया जा सकता है। इससे न केवल रायते का टेस्ट दोगुना हो जाएगा, बल्कि यह लाभकारी भी होगा।
अदरक के कुछ टुकड़े गुड़ में मिलाकर भी खा सकते हैं। यह सर्दी में शरीर के लिए काफी लाभकारी है।