Hindu Belief: दीपक को इस दिशा में जलाया तो होगी दुखवृद्धि, जीवन में मिलती रहेगी हानि, जानें किस दिशा में जलाना चाहिए दीपक, देखें लाभ

June 21, 2023 by No Comments

Share News

Hindu Belief: सनातन धर्म में पूजा-पाठ का कोई कार्य बिना दीपक प्रज्ज्वलित किए कभी भी पूरा नहीं होता है. इसीलिए कोई भी पूजा-पाठ किया जाता है तो दीपक अनिवार्य रूप से प्रज्ज्वलित किया जाता है. मान्यता है कि बिना इसके आरती करने से कभी भी भगवान प्रसन्न नहीं होते और पूजा पूरी नहीं होता. इसी वजह से रोजमर्रा की पूजा में भी प्रभु को पुष्प अर्पित करना और दीपक जलाना बहुत जरूरी माना गया है. आचार्य विनोद कुमार मिश्र बताते हैं कि अगर सही क्रम और सही दिशा में दीपक जलाया जाए तो इसके कई लाभ हो सकते हैं. घर में सुख समृद्धि का वास होगा और धन लाभ भी होगा.

सही दिशा व सही तरीके से दीपक प्रज्ज्वलित करने से ये मिलता है लाभ

आचार्य बताते हैं कि दीपक की बत्ती या लौ पूर्व दिशा की ओर रखने से आयुवृद्धि होती है.
पश्चिम की ओर दीपक जलाने से दुःखवृद्धि होती है.
दक्षिण की ओर दीपक प्रज्ज्वलित करने से जीवन में हानि ही हानि होती है.
उत्तर की ओर दीपक रखने से धन-लाभ होता है.
आचार्य बताते हैं कि, लौ दीपक के मध्य में रखना शुभ फलदायी है। इसी प्रकार दीपक के चारों ओर लौ प्रज्वलित करना भी शुभ है किंतु यदि लौ की संख्या सम (2,4,6 ) हो तो ऊर्जा-वहन की क्रिया रुक जाती है लौ की संख्या विषम (1,3,5) रखना लाभदायक है।