Hindu Belief: शनि की साढ़ेसाती से परेशान हैं तो लगाना शुरू करें आंखों में काजल, इन मंत्रों का करें जाप, करें ये सरल उपाय
अगर आप शनि की साढ़ेसाती से परेशान हैं तो, जरा भी चिंता करने की जरूरत नहीं, क्योंकि इसका भी उपाय शास्त्रों में बताया गया है। इस लेख में आचार्य रवि शुक्ल साढ़ेसाती को शांत करने के कुछ सरल उपाय बता रहे हैं। आचार्य के अनुसार साढ़ेसाती के दौरान गलत काम से बचने की कोशिश करते हुए अच्छे काम किए जाएं, तो यही साढ़ेसाती अच्छे फल देकर जाती है। कई बार तो यह लोगों को इतना धनवान बना देती है, जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी न हो। शनि की साढ़ेसाती का असर है तो इस दौरान शनि के निम्न मंत्र का जाप करें।
श्री शनि बीज मंत्र
ॐ शं शनैश्चरायै नम:
ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: ।।
इस मंत्र का जप शनिवार को करें। साढ़ेसाती के भय से मुक्ति पाने का सबसे सरल उपाय है
श्री शनि पौराणिक मंत्र,
नीलांजन समाभासं, रवि पुत्रं यमाग्रजम।
छाया मार्तण्ड सम्भूतं, तं नमामि शनैश्चरम ।।
इस मंत्र का जाप करने से शनि की प्रसन्नता प्राप्त होती है। इसी के साथ कुछ छोटे-छोटे उपाय करने से शनिदेव की अनकुलता भी बनी रहती है। शनिवार को सोते समय आँखों में काजल लगाये। शमी वृक्ष की जड़ गले में धारण करें गरीबो को भोजन कराने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)